{"_id":"cb414c34-1c31-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"forest-dwellers-will-get-five-million-water-filters","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनवासियों को मिलेंगे पांच लाख वॉटर फिल्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनवासियों को मिलेंगे पांच लाख वॉटर फिल्टर
पन्ना/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 22 Oct 2012 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश सरकार की ओर से संक्रामक रोगों से बचाने के लिए वनवासियों को वॉटर फिल्टर और रोशनी के लिए सोलर लाइट बांटे जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के वनमंत्री सरताज सिंह ने पन्ना जिले के पवई में एक कार्यक्रम के दौरान यह बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से वनवासियों को पांच लाख निशुल्क वॉटर फिल्टर तथा गांव में रोशनी के लिए सोलर लाइट वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सरताज सिंह ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करने हुए कहा कि राज्य में 1.76 लाख वनवासियों को वानाधिकार पत्र दिए गए हैं। शासन ने महुआ, अचार और फल जैसी वनोपज के समर्थन मूल्य घोषित किए हैं। किसानों को ब्याजमुक्त कर्ज तथा उपज के समर्थन मूल्य पर 100 रूपये बोनस दिया जा रहा है।
विज्ञापन
