{"_id":"5b6d329e4f1c1b8d6e8b503f","slug":"for-madhya-pradesh-elections-congress-reached-court-for-a-surprise-investigation-of-vvpat-machines","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: वीवीपीएटी और ईवीएम मशीनों की औचक जांच के लिए न्यायालय पहुंची कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: वीवीपीएटी और ईवीएम मशीनों की औचक जांच के लिए न्यायालय पहुंची कांग्रेस
भाषा, नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
Kamalnath
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में वीवीपीएटी वोटिंग मशीनों की औचक जांच का निर्देश निर्वाचन आयोग को देने की मांग करने वाली कांग्रेस नेता कमलनाथ की याचिका पर उच्चतम न्यायालय अगले सप्ताह सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष आज यह मामला आया। पीठ ने कहा कि इसपर सुनवाई अगले सप्ताह की जाएगी।
कमलनाथ ने अपनी याचिका में न्यायालय से अनुरोध किया है कि वह प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में कम से कम 10 प्रतिशत मतदान केन्द्रों पर ईवीएम में पड़े मतों का मिलान वीवीपीएटी मशीनों की पर्ची के साथ करने का निर्देश निर्वाचन आयोग को दिया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने मतदाता सूची भी लिखित प्रारूप में उपलब्ध कराने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।
