फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Five years old leopard killed by suspects in Jabalpur

मध्यप्रदेश: जबलपुर के जंगल में मिला तेंदुए का शव, सीधी में शिकारियों ने बाघिन का करंट लगाकर किया शिकार

Sun, 21 Nov 2021 02:44 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 21 Nov 2021 02:44 PM IST
सार

 जबलपुर जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर तेमर भीटा क्षेत्र में नर तेंदुए का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि शिकारियों ने तेंदुए पर हमला किया है। फिलहाल वन विभाग और पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Five years old leopard killed by suspects in Jabalpur
जंगल में मिला तेंदुआ का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के एक गांव स्थित निजी स्कूल की चारदीवारी के पास पांच साल के एक तेंदुए का शव मिला है। आशंका है कि इसका शिकारियों ने शिकार किया है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी है। वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) अंजना तिर्की ने बताया कि शनिवार को जबलपुर जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर तेमर भीटा क्षेत्र में नर तेंदुए का शव मिला। उन्होंने कहा कि इस तेंदुए के गर्दन पर तार का जाल फंसा हुआ था और उसके शरीर के पिछले हिस्से पर भी तार के निशान थे।
विज्ञापन


तिर्की ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि शिकारियों ने तेंदुए का शिकार करने के लिए जाल का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने कहा कि शिकारियों का पता लगाने के लिए श्वान दस्ते की मदद ली गई है। तिर्की ने कहा कि जहां तेंदुए का शव मिला, वहां से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित एक घर से जाल तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे कुछ औजारों को जब्त किया गया है, जिसके बाद मुन्ना नाम के व्यक्ति समेत और कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, सीधी जिले के संजय बाघ अभयारण्य से इस महीने की शुरूआत में लापता हुई रेडियो कॉलर बाघिन को कथित तौर पर प्रदेश के सिंगरौली जिले में शिकारियों ने करंट लगाकर जान से मार दिया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। वन अधिकारी ने बताया कि उसके जले हुये चमड़े, बाल व कॉलर आई.डी. सिंगरौली जिले के सरई पश्चिम रेंज के बंजारी गांव के समीप जंगल में मिले हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed