फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Five kg gold seized in Indore, worth Rs 2.44 crore, three smugglers arrested, being sent from Mumbai to Bhopal

इंदौर: मुंबई से भोपाल भेजा जा रहा 2.44 करोड़ रुपये का पांच किलो सोना पकड़ा, तीन तस्कर गिरफ्तार

Mon, 05 Jul 2021 10:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 05 Jul 2021 10:35 PM IST
सार

डीआरआई ने इंदौर में रविवार रात बड़ी कार्रवाई की। एक कार से सोने के आठ बिस्किट जब्त किए गए। इस अवैध सोने को मुंबई से भोपाल ले जाया जा रहा था। 
 

विज्ञापन
Five kg gold seized in Indore, worth Rs 2.44 crore, three smugglers arrested, being sent from Mumbai to Bhopal
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

राजस्व गुप्तचर निदेशालय (डीआरआई) ने इंदौर में तस्करी का पांच किलो सोना पकड़ने में कामयाबी पाई है। इसका मूल्य 2.44 करोड़ रुपये है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


डीआरआई ने सोमवार को बताया कि मुखबिर की पुख्ता सूचना पर इंदौर-भोपाल मार्ग पर मांगलिया क्षेत्र में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात एक कार को रोककर तलाशी ली गई। इसमें पांच किलोग्राम वजन के सोने के आठ बिस्किट मिले। सोने की इस अवैध खेप को कार में खास जगह बना कर छिपाया गया था। यह खेप मुंबई से भोपाल ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन


डीआरआई के मुताबिक कार में सवार तीन लोगों ने सोने की तस्करी में अपनी भूमिका कबूल की और उन्हें सीमा शुल्क (कस्टम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में यह भी बताया कि उन्होंने मुंबई में 2.2 करोड़ रुपये की नकदी के बदले एक व्यक्ति से सोने की अवैध खेप ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्करी में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए मुंबई और भोपाल में डीआरआई का अभियान जारी है। सोने की खेप के साथ ही इसकी तस्करी में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed