{"_id":"60b4627b8ebc3e7fd658f447","slug":"five-attackers-killed-youth-with-sticks-video-viral-in-ujjain","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसानियत शर्मसार: युवक को घर बुलाकर पांच दबंगों ने लाठी-डंडों और रॉड से की पिटाई, मरने के बाद भी पीटते रहे, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसानियत शर्मसार: युवक को घर बुलाकर पांच दबंगों ने लाठी-डंडों और रॉड से की पिटाई, मरने के बाद भी पीटते रहे, वीडियो वायरल
Mon, 31 May 2021 01:12 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 31 May 2021 01:12 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में दबंगों ने एक युवक की तबतक पिटाई की जबतक कि उसकी मौत नहीं हो गई, इतना ही नहीं युवक के दम तोड़ने के बाद भी आरोपी उसपर लाठी-डंडे बरसाते रहे। वारदात का वीडियो वायरल होने के बाद हड़ंकंप मच गया।
विज्ञापन
हमलावरों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें ना तो पुलिस का डर है और नहीं कानून का। अपराधियों की बेरहमी का एक मामला उज्जैन से सामने आया। मवेशीपालन के विवाद में पांच लोगों ने एक युवक को बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला। इतना ही नहीं आरोपी पीड़ित को मरने के बाद भी पीटते रहे।
विज्ञापन
28 मई के दिन शहर के लवकुश नगर के पांच युवकों ने 26 साल के गोविंद पिता राजेश लकवाल को घर पर बुलाया। उसके बाद हमलावरों ने युवक को रस्सी से बांधकर पीटना शुरू किया। पीड़ित युवक दबंगों के सामने हाथ जोड़कर जान बचाने की भीख मांगता रहा, लेकिन हमलावर लाठी-डंडे और लोहे की रड से मारते रहे। यहां तक की युवक के दम तोड़ने के बाद भी दबंग उसपर लाठी बरसाते रहे। पीड़ित को पीटने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब लोगों ने उज्जैन पुलिस पर आरोपियोें को पकड़ने का दबाव बनाया। बताया जा रहा है कि मवेशीपालन को लेकर यह विवाद हुआ था।
विज्ञापन
युवक को झूठी बात कहकर घर पर बुलाया
दरअसल, आरोपी आशु डागर ने गोविंद को झूठी बात कहकर घर बुलाया था। गोविंद ने अपने दोस्त सूरज के साथ लवकुशनगर निवासी आशु डागर के यहां पहुंचा। आशु डागर मवेशी पालन का काम करता है। दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहे थे। इस दौरान आशु के साथी लाला भाट, विशाल भाट, सागर भाट, दीपक और भय्यू घर पर ही हथियार लेकर उसका इंतजार कर रहे थे। जैसे गोविंद दोस्त के साथ उसके घर पर पहुंचा कि सभी युवकों ने उसपर हमला बोल दिया। हालांकि सूरज किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला, लेकिन गोविंद को आरोपियों ने घेर कर लाठी, रॉड और चाकुओं से हमला शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं पांचों आरोपी
शहर के एसीपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि इस इलाके के रहने वाले पांच युवकों ने बेरहमी से पिटाई की, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पीड़ित को घायल अवस्था में इंदौर जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। एसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि हमलावर पुलिस गिरफ्त से बाहर है आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
