{"_id":"efe24d26-1f66-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"first-private-sector-locomotive-factory-in-sehore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर में निजी क्षेत्र का पहला रेल इंजन कारखाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर में निजी क्षेत्र का पहला रेल इंजन कारखाना
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 26 Oct 2012 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के शेरपुर गांव में निजी क्षेत्र का पहला रेल इंजन निर्माण कारखाना लगेगा। यह कारखान संयुक्त उद्यम के माध्यम से लगाया जाएगा और वर्ष 2014 में रेल इंजन का उत्पादन शुरू हो जाएगा। दौलतराम नेशनल रेलवे इक्विपमेंट कंपनी लोकोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड (डीआरएनआरईसीएल) नाम से इस कंपनी का शिलान्यास शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे।
विज्ञापन
रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी दौलतराम इंजीनियरिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष सीपी शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि अमेरिका की नेशनल रेलवे इक्विपमेंट कंपनी के स्टीवन बील के साथ उनकी कंपनी संयुक्त उद्यम के रूप में एन्वायरोमोटिव डीजल लोकोमोटिव रेल इंजन निर्माण कारखाना स्थापित कर रही है। उन्होंने बताया कि डीआरएनआरईसीएल शेरपुर के प्लांट से वर्ष 2014 में रेल इंजन का उत्पादन शुरू हो जाएगा। शुरूआत दो इंजनों के निर्माण से होगी। लेकिन भविष्य में इस कारखाने से प्रतिवर्ष 200 से 500 रेल इंजन बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
सीपी शर्मा ने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के काफी अवसर मिलेंगे। साथ ही डीआरएनआरईसीएल में प्रारंभिक चरण में लगभग 1800 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जबकि इससे दो गुना लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। पत्रकार वार्ता में मौजूद अमेरिका की नेशनल रेलवे इक्विपमेंट कंपनी के प्रमुख स्टीवन बील ने कहा कि शेरपुर के प्लांट से ईंधन की खपत में काफी किफायती इंजन बनाए जाएंगे। उन्होंने यहां बनने वाले इंजन के बारे में बताया कि यह ढलान पर जरूरत के हिसाब से कंप्यूटर प्रणाली से ईंधन की खपत को स्वयं ही कम कर देता है।
विज्ञापन
