{"_id":"5fba2ccd8ebc3ec5ef031906","slug":"first-meeting-of-go-cabinet-held-in-madhya-pradesh-by-shivraj-singh-chauhan-research-center-for-cows-to-be-set-up-in-agar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में हुई गो-कैबिनेट की पहली बैठक, आगर में बनेगा गायों को लेकर रिसर्च सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में हुई गो-कैबिनेट की पहली बैठक, आगर में बनेगा गायों को लेकर रिसर्च सेंटर
Sun, 22 Nov 2020 02:57 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 22 Nov 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को राजधानी भोपाल में गो कैबिनेट की पहली बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश के आगर में गायों को लेकर रिसर्च सेंटर बनाया जाएगा। राज्य सरकार ने राज्य में गायों की सुरक्षा के लिए कैबिनेट का गठन किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास से वर्चुअल मोड के माध्यम से बैठक की अध्यक्षता की और भगवान कृष्ण और गायों को समर्पित त्योहार 'गोपाष्टमी' के अवसर पर प्रतिभागियों को बधाई दी और इसके बाद उन्होंने सालरिया गौ अभयारण्य में गौ पूजन किया।
विज्ञापन
Ministers of departments related to animals and principal secretary will together form the Mantri Parishad Samiti to work on cow protection and promotion. This issue cannot be handled only by the animal husbandry dept: MP CM Shivraj Singh Chouhan after meeting on 'Cow Cabinet' https://t.co/GzlT2AT3qs pic.twitter.com/fUBS3EPY3G
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 22, 2020
बैठक के बाद सीएम चौहान ने कहा, पशुओं से संबंधित विभागों के मंत्री और प्रमुख सचिव मिलकर गौ रक्षा और संवर्धन के लिए काम करेंगे। इस मुद्दे को केवल पशुपालन विभाग द्वारा नियंत्रित नहीं किया जा सकता है। वहीं बताया गया है कि सीएम आगर जिले के सालरिया स्थित गो-अभयारण्य में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां पर वह तीन अहम घोषणा कर सकते हैं।
सीएम चौहान ने बुधवार को गाय की सुरक्षा और संवर्धन के लिए एक अलग कैबिनेट बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि गायों के लिए स्थापित यह देश का पहला निकाय है। इसमें प्रदेश के पशुपालन, वन, पंचायत और ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग के मंत्री शामिल किए गए हैं।
गो-कैबिनेट इन बातों पर हुई चर्चा
- सरकार के मुताबिक, राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गोधन का प्रयोग किया जाएगा।
- प्रदेशभर में स्थित गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। अधिकारी गाय के गोबर और उसके प्रयोग को लेकर काम शुरू करेंगे।
- मध्यप्रदेश और देश में कई गोशालाएं और संस्थाएं इस दिशा में बेहतर काम कर रही हैं। सीएम चौहान ने स्वसहायता समूहों को गोशालाओं का संचालन करने की सहमति दी।
- मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में गौशालाओं को निर्माण किया जाएगा। इसके लिए आमजन की भी सहायता ली जाएगी।
