फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   fire in the 30 villages of Hoshangabad, Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : 30 गांवों में आग का तूफान, सैकड़ों लापता, तीन की मौत, कई घायल

Sun, 07 Apr 2019 10:38 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 07 Apr 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
fire in the 30 villages of Hoshangabad,  Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश के होशंगाबाद के गांवों में लगी आग

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में शनिवार की रात 30 गांव भीषण आग की चपेट में आ गए। 10 से 15 फीट ऊंची उठ रही आग की लपटों ने कई घरों और फसलों को राख में तब्दील कर दिया। आग से तीन लोगों की मौत हो गई और 25 लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक सैकड़ों ग्रामीण लापता हैं। ये ग्रामीण आग की चपेट में आ गए या बचने के लिए छिप गए हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग कितनी भयानक थी कि इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि होशंगाबाद, सिवनी-मालवा, इटारसी, ऑर्डनेंस फैक्ट्री से फायर टेंडर बुलाने पड़ गए। रात भर एसपी, कलेक्टर और कमिश्नर मौके पर तैनात रहे। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नरवाई (कटाई के बाद बची फसल) में आग लग गई थी जो आंधी के चलते अन्य खेतों में फैल गई और भयावह रूप ले लिया। देखते ही देखते कुलामढ़ी, रसूलिया और निमसाड़िया समेत कुल 30 गांवों के घरों तक आग पहुंच गई। पांजराकलां निवासी दिलीप (28), अमित (32) और गुरु साहबकी आग की चपेट में आकर मौत हो गई। एक व्यक्ति को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया। 
विज्ञापन


आग के चलते कुलामड़ी, निमसाड़िया, गौरा, खोजनपुर, निटाया, फेफरताल, सिवनी मालवा, शिवपुर, पांजरा, पथौड़ी आदि कुल 20 गांवों की फसलें जल गईं। प्रशासन अभी तक नुकसान का आकलन नहीं कर पाया है। इस बात का भी कोई अनुमान नहीं है कि कितनी संपत्ति और मवेशियों को नुकसान हुआ है। आग से पांजरा, निमसाड़िया, बडोदिया कला, निटाया में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इन गांवों के कई लोग लापता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed