फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fire in Mandsaur District Hospital, bio medical waste was deposited near oxygen plant, accident happened due to management lapse

मंदसौर जिला अस्पताल में आग: ऑक्सीजन प्लांट के पास जमा था बायो मेडिकल वेस्ट, प्रबंधन की चूक से हुआ हादसा

Wed, 02 Mar 2022 03:22 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 02 Mar 2022 03:22 PM IST
सार

मंदसौर जिला अस्पताल में बायो मेडिकल वेस्ट में आग लगने का मामला सामने आया है। आग किसने लगाई थी फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Fire in Mandsaur District Hospital, bio medical waste was deposited near oxygen plant, accident happened due to management lapse
मंदसौर जिला अस्पताल में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर जिला अस्पताल परिसर में बायो मेडिकल वेस्ट मटेरियल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धर लिया और लपटे उठने लगी। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ऑक्सीजन प्लांट के निकट बड़ी मात्रा में बायो मेडिकल वेस्ट एकत्र कर के रखा गया था, जिसमें अस्पताल के किसी कर्मचारी ने आग लगा दी। आग की सूचना से अस्पताल के मरीजों में हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिसके चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन


आग की सूचना पर शहर कोतवाली टीआई व तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। हादसे के पीछे अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट के निकट जहां बायो मेडिकल वेस्ट एकत्रित किया गया था, वहीं पास ही दिव्यांग पुर्नवास केंद्र भी है। हादसे के वक्त यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी घटना घट सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही के मामले में जिला स्वास्थ्य अधिकारी सीएमएचओ के एल राठौर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं, तहसीलदार मुकेश सोनी ने कहा कि आग किसने लगाई और बायोवेस्ट यहां क्यों एकत्रित किया था, इस मामले में अस्पताल प्रबंधन से बात करेंगे। बता दें बायो मेडिकल वेस्ट को नष्ट करने के लिए रतलाम भेजा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed