फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fire in JCB machines parked at petrol pump in Katni police engaged in search of scooty rider caught in CCTV

MP News: पेट्रोल पंप में खड़ी जेसीबी मशीनों में लगाई आग, CCTV कैमरे में कैद स्कूटी सवार की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 28 Oct 2022 01:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Oct 2022 01:50 PM IST
सार

कटनी जिले में पेट्रोल पंप में खड़ी जेसीबी में आग लगाने का मामला सामने आया है। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Fire in JCB machines parked at petrol pump in Katni police engaged in search of scooty rider caught in CCTV
पेट्रोल पंप में खड़ी जेसीबी में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी के कुठला थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल पंप में खड़ी दो जेसीबी मशीनों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बताया जा रहा है जेसीबी मालिक राजा राजेश कनकनेरात ज्यादा होने के चलते पन्ना मोड़ स्थित चौदह पेट्रोल पंप परिसर में जेसीबी खड़ी कर के चले गए थे, रात करीब 2 बजे स्कूटी सवार बदमाशों ने आकर पहले जेसीबी में तोड़फोड़ की फिर अंत में उसमें पेट्रोल डालकर आग लगाकर फरार हो गए। पूरा मामला तिराहे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें दो शख्स दिखाई दे रहे हैं। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


जेसीबी मालिक राजा राजेश कनकने ने बताया की समाने बने रंधेलिया पेट्रोल पंप के कर्मियों का फोन आया कि उनकी जेसीबी में आग लग गई है, जिसके बाद मैं मौके पर पहुंचा और आग बुझाने के लिए चौदह पंप कर्मियों से पानी की मांग की गई तो उनके द्वारा माना कर दिया गया जिसके बाद फायर ब्रिगेड को कॉल करके बुलाया गया। लेकिन तब तक 80 फीसदी जेसीबी जलकर ख़ाक हो गई। अगर आग फैलती तो पंप में भी लग सकती थी। कुठला पुलिस ने बताया की जेसीबी में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर  पहुंचे। सीसीटीवी में दो आरोपी दिख रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed