{"_id":"62034656b059123c996aa605","slug":"fire-in-gwalior-s-textile-market-about-a-dozen-shops-burnt-down-after-hard-efforts-the-fire-was-found-under-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर के कपड़ा बाजार में आग: करीब एक दर्जन दुकानें जलकर खाक, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर के कपड़ा बाजार में आग: करीब एक दर्जन दुकानें जलकर खाक, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
Wed, 09 Feb 2022 10:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 09 Feb 2022 10:13 AM IST
सार
ग्वालियर में बाला बाई का बाजार में बने एक कॉम्प्लेक्स में तड़के सुबह आग लग गई, हादसे में करीब एक दर्जन से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
ग्वालियर: आग से कॉम्प्लेक्स में भरा धुआं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में बाला बाई का बाजार में बने अरिहंत कॉम्प्लेक्स में तड़के सुबह आग लग गई। आग से कॉम्प्लेक्स में बनी करीब एक दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने पहुंची। आग इतनी ज्यादा विकराल थी कि करीब 15 से 20 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार शुरुआती दौर में 5 से 6 दुकानें पूरी तरह से जलकर खाक हो गई हैं। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है हालांकि कहा जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। हुजरात कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नगर निगम फायर ब्रिगेड अमला आग के कारणों की जांच में जुटा है। आग के चलते व्यापारियों का करोड़ों का नुकसान हो गया है।