फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam Demu Train Fire: Fire In DEMU Train Running Between Ratlam To Indore News in Hindi

Ratlam Fire News: रतलाम से इंदौर जा रही डेमू ट्रेन में आग, सभी यात्री सुरक्षित, मौके पर पहुंचे अधिकारी

Sun, 23 Apr 2023 08:19 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 23 Apr 2023 08:19 AM IST
सार

रतलाम से इंदौर के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन के दो कोच में रविवार सुबह आग लग गई। आग सबसे पहले ड्राइविंग मोटर कोच में लगी और देखते ही देखते एक बोगी को चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर यात्रियों ने बोगी से निकल कर जान बचाई।

विज्ञापन
Ratlam Demu Train Fire: Fire In DEMU Train Running Between Ratlam To Indore News in Hindi
ट्रेन में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम से इंदौर जाने वाली डेमू ट्रेन में प्रीतम नगर स्टेशन पर आग लग गई। हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचने के दौरान दो डिब्बों में आग लगने की सूचना मिली। जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले ड्राइविंग मोटर कोच में लगी और देखते ही देखते एक बोगी को चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर यात्रियों ने बोगी से निकल कर जान बचाई। सभी यात्री एक-एक कर बोगी से सुरक्षित नीचे उतर गए। इस वजह से हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने की वजह बोगी में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। ट्रेन सुबह 6:35 बजे रतलाम से इंदौर के लिए चली थी।
विज्ञापन


ट्रेन सुबह साढ़े छह बजे रतलाम से महू के लिए निकली। सुबह सात बजे प्रीतम नगर स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन पहुंची तो ट्रेन के अगले हिस्से में लोगों ने धुआं उठता देखा। राहत की बात ये रही कि जब आग लगी तो ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी थी, इसलिए यात्री बोगी से बाहर आ गए। कुछ ही देर बाद दो बोगियों को आग ने चपेट में ले लिया। आग लगने के आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने पहुंची। रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित है। आग ट्रेन के ड्रायविंग कोच में लगी थी। जिस पर काबू पा लिया गया। दो बोगियां इस हादसे में जली हैं। आग लगने की घटना के बाद रेल विभाग यात्रियों के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था नहीं कर सकता। इस कारण यात्री खुद ही अपना सामान समेट कर रेलवे स्टेशन के समीप के रत्तागिरी फोरलेन पहुंचे और अलग-अलग साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। रेल विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच के लिए मौके पर पहुंची। इस घटना के कारण दूसरी ट्रेनें भी थोड़े समय के लिए प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed