फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fire in an apartment in Indore, seven people singe including two children

इंदौर: अपार्टमेंट में लगी आग, दो बच्चों समेत सात झुलसे

Thu, 05 Sep 2019 08:51 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 05 Sep 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
Fire in an apartment in Indore, seven people singe including two children
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
इंदौर स्थित जूनी इंदौर के आलापुरा में स्थित एक आवासीय अपार्टमेंट में गुरुवार तड़के आग लगने से दो बच्चों समेत सात लोग झुलस गये। इस दौरान अपार्टमेंट में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि आलापुरा इलाके के चार मंजिला अपार्टमेंट में आग लगने की शुरूआत पार्किंग क्षेत्र में रखे दोपहिया वाहनों से हुई। आग की लपटें देखते ही देखते अपार्टमेंट की पहली मंजिल तक पहुंच गईं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट की सीढ़ियों तक भी लपटें आ गईं जिससे बहुमंजिला भवन में रह रहे परिवार फंस गए। अफरा-तफरी के बीच अग्निशमन विभाग के दल ने अपार्टमेंट के बाहर और पड़ोसी इमारत से सीढ़ियां लगाकर आग में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय के एक अधिकारी ने बताया कि अग्निकांड में सात लोग झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें छह वर्षीय एक बच्ची, 10 वर्षीय एक लड़का और दो महिलाएं शामिल हैं। घायलों में शामिल 18 वर्षीय एक किशोरी की हालत गंभीर है। 


अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संदेह है कि अपार्टमेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। अग्निकांड में आठ दोपहिया वाहन जलकर बर्बाद हो गए। अग्निशमन विभाग के करीब तीन घंटे के अभियान के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed