फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fire caused havoc in Manpur, Patour, Khitauli, Dhamokhar buffer zone of Bandhavgarh Tiger Reserve

Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ के मानपुर, पतौर, खितौली, धमोखर बफर जोन के जंगल में आग ने मचाई तबाही

Tue, 16 May 2023 01:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 16 May 2023 01:51 PM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर, पतौर, खितौली, धमोखर बफर जोन के जगंल में अलग-अलग 10 स्थानों पर आग ने भीषण तबाही मचाई। 

विज्ञापन
Fire caused havoc in Manpur, Patour, Khitauli, Dhamokhar buffer zone of Bandhavgarh Tiger Reserve
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी का मौसम आते ही जंगल का तापमान बढ़ने लगता है, जिसके चलते जंगल में आग लगने के मामले बढ़ जाते हैं। सोमवार को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर, पतौर, खितौली, धमोखर बफर परिक्षेत्र के जंगलों में आग ने तांडव मचाया। आग की जानकारी लगने के बाद तत्काल विभाग के अधिकारी कर्मचारी आग बुझाने में जुटे। सोमवार को अलग-अलग दस स्थानों पर आग लगी, जिस पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अधिकारी कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग में काबू पाया। आग से बड़ी संख्या में पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए हैं। वहीं वन्य प्राणियों की सुरक्षा का डर भी सता रहा है। 
विज्ञापन

Fire caused havoc in Manpur, Patour, Khitauli, Dhamokhar buffer zone of Bandhavgarh Tiger Reserve
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी में आग लगने के मामले जंगल में बढ़ जाते हैं, जिसके चलते बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी कर्मचारी लगातार जंगल में टीम बनाकर गश्त करते हैं और आग बुझाने के साथ ही वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर भी जंगल में जुटे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed