फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fire broke out in the diagnostic center in front of the district hospital

Mandsaur: जिला चिकित्सालय के सामने डायग्नोस्टिक सेंटर में लगी आग, डॉक्टर ने साजिश के तहत आग लगना बताया

Wed, 29 May 2024 12:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 29 May 2024 12:40 PM IST
सार

Mandsaur: बीती रात मंदसौर शहर के जिला चिकित्सालय के सामने स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर पर अचानक आग लग गई। सूचना पर पुलिस व एमपीईबी की टीम मौके पर पहुंची और विद्युत लाइन बंद कर दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। मामले में डायग्नोस्टिक संचालक ने साजिश की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
Fire broke out in the diagnostic center in front of the district hospital
जिला चिकित्सालय के सामने डायग्नोस्टिक सेंटर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीती रात मंदसौर शहर के जिला चिकित्सालय के सामने स्थित देव डायग्नोस्टिक सेंटर पर  अचानक आग लग गई। सूचना पर पुलिस व एमपीईबी की टीम मौके पर पहुंची और विद्युत लाइन बंद कर दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। मामले में देव डायग्नो के संचालक डॉ. देवीदास संगतानी ने कहा कि रात करीब एक बजे हमे सूचना मिली की हमारे संस्थान डायग्नोस्टिक सेंटर पर आग लग गई है। सूचना मिलते ही में व परिवार के चार पांच सदस्य तुरंत डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंचे।

विज्ञापन


यहां पुलिस और एमपीईबी की टीम पहले से मौजूद थी। हड़बड़ाहट में हम घर से चाभी लाना भूल गए थे, जिसके बाद ताला तोड़कर दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद जब हमने अंदर जाकर देखा तो सिर्फ एंट्रेंस पर लगे सोफे में आग लगी थी, बाकी शॉट सर्किट जैसी कोई स्थिति नजर नहीं आई।
विज्ञापन


डॉक्टर संगतानी ने बताया कि हमारा कमलेश कुमार आसवानी से पारिवारिक विवाद चल रहा है। हमे आशंका है कि उन्होंने ने ही साजिश के तहत आग लगवाई है। हम सीसीटीवी कैमरे भी चेक कर रहे है। अगर उसमे कुछ नजर आता है तो उस अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। हालाकि सेंटर के अंदर किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है, सभी मशीनरी सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed