{"_id":"66347a8ae28e82865e01dcf9","slug":"fire-broke-out-in-moving-car-in-katni-five-people-saved-their-lives-by-jumping-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कटनी के खिरहनी ओवर ब्रिज पर चलती कार में भड़की आग, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कटनी के खिरहनी ओवर ब्रिज पर चलती कार में भड़की आग, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान
Fri, 03 May 2024 12:54 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 03 May 2024 12:54 PM IST
सार
Car Fire Accident in Katni: कटनी जिले के खिरहनी ओवर ब्रिज पर एक बार फिर चलती कार में आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल और पुलिस कर्मचारियों ने लोगों की भीड़ को हटाया और फिर आग पर पानी डालकर उस पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
कार में लगी भयानक आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में चलती कार में आग लगने का मामला सामने आया है। बालाघाट निवासी बरही कटनी शहर में खरीदी कर वापस जबलपुर लौट रहे थे। इस दौरान खिरहनी ओवर ब्रिज पर उनकी कार में आग लग गई। हादसा करीब 7 बजे हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आई20 कार क्रमांक एमपी 50 सी 3822 में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। चलती गाड़ी में अचानक आग लगने से उसमें बैठे महिला और बच्चों समेत सभी पंच लोग घबरा गए, लेकिन उन्होंने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान वहां से निकलने वाले लोगों ने घटना के भयवाह मंजर को अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कोतवाली टीआई आशीष शर्मा ने बताया की खिरहनी ब्रिज पर कार में आग लगने की सूचना लगने ही फायर ब्रिगेड को मौके कर पहुंचा गया। पुलिस ने मौके से लोगों की भीड़ को हटाया क्योंकि, गाड़ी में पेट्रोल होने से विस्फोट की आशंका था। फायर ब्रिगेड की टीम ने 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
