फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fire broke out in agricultural produce warehouse in Neemuch

MP News: नीमच में  कृषि उपज के गोदाम में देर रात लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Thu, 15 Feb 2024 03:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 15 Feb 2024 03:22 PM IST
सार

आशंका जताई जा रही है कि पास में हो रहे विवाह समारोह में हुई आतिशबाजी की चिंगारी से गोदाम में आग लगी है। आग बुझाने के दौरान गोदाम में रखा बारदान भी गीला हो गया। आगजनी में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।  

विज्ञापन
Fire broke out in agricultural produce warehouse in Neemuch
एक घंटे बाद आग पर पाया गया काबू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीमच के चौकन्ना बालाजी मंदिर के पीछे स्थित मंडी व्यापारी के गोदाम में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलता देख रहवासियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम और दमकल कर्मचारियों ने  करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार नीमच के चौकन्ना बालाजी मंदिर के पीछे स्थित बंगला नंबर 59 में कृषि उपज मंडी के व्यापारी अखेसिंह कोठारी के गोदाम में देर रात अचानक आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलता देख क्षेत्र वासियों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। सूचना पर नगर पालिका समेत धानुका फैक्टरी का  दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।  
विज्ञापन


व्यापारी अखेसिंह कोठारी के अनुसार गोदाम में कृषि उपज के साथ बारदान और अन्य सामग्री भी रखी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि पास में ही आयोजित हो रहे विवाह समारोह में हुई आतिशबाजी की चिंगारी से गोदाम में आग लगी है। आग बुझाने के दौरान गोदाम में रखा बारदान भी गीला हो गया। आगजनी में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed