{"_id":"6390ae83187c3f396609c3f0","slug":"fire-broke-out-in-a-junk-godown-near-a-petrol-pump-in-burhanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बुरहानपुर में पेट्रोल पंप के पास बने कबाड़ के गोदाम में लगी आग, बुझाने में लगे दो फायर ब्रिगेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बुरहानपुर में पेट्रोल पंप के पास बने कबाड़ के गोदाम में लगी आग, बुझाने में लगे दो फायर ब्रिगेड
Wed, 07 Dec 2022 08:47 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 07 Dec 2022 08:47 PM IST
सार
बुरहानपुर जिले के हमीदपुरा मार्ग पर एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। कागज-पुस्टे भरे होने से आग तेजी से भड़क गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, क्योंकि कबाड़ गोदाम के पास में ही पेट्रोल पंप बना हुआ है।
विज्ञापन
कबाड़ गोदाम में आग लग गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के हमीदपुरा मार्ग पर एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। कागज-पुस्टे भरे होने से आग तेजी से भड़क गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, क्योंकि कबाड़ गोदाम के पास में ही पेट्रोल पंप बना हुआ है। आग से गोदाम का सारा सामान खाक हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार बुरहानपुर जिले के हमीदपुरा में अलताफ पिता जमीर उद्दीन के भंगार गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण सामने नहीं आए हैं। नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए थे। गौर करने वाली बात ये है कि जहां आग लगी थी उसकी थोड़ी ही दूर पेट्रोल पंप बना हुआ है, वहीं कबाड़ गोदाम रहवासी इलाके में होना बताया जा रहा है। आग फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया जिस कारण से बड़ा हादसा टल गया।
निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया भंगार गोदाम में आग लगने की सूचना फायर फायटर को मिली थी। एक घंटे से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन यहां रखे पुस्टे होने से आगे भड़क गई थी। जेसीबी भी बुलाई गई। ताकि उससे सामान को फैलाकर आग पर जल्द काबू पाया जा सके। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।