{"_id":"656ea9a09d7d8e8658067dd4","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-the-district-hospital-in-shajapur-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: जिला अस्पताल में शार्ट सर्किट से लगी आग, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: जिला अस्पताल में शार्ट सर्किट से लगी आग, कोई हताहत नहीं
Tue, 05 Dec 2023 10:10 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 05 Dec 2023 10:10 AM IST
सार
Shajapur News: शाजापुर जिला चिकित्सालय में उस वक्त भगदड़ मच गई, जब वहां अचानक शार्ट सर्किट से एक वार्ड में आग लग गई। बताया जा रहा है कि धुंआ जैसे ही रूम से बाहर आया, तब कुछ लोगों ने इसकी जानकारी सिक्योरिटी को दी। इसके बाद पूरा अस्पताल प्रशासन उस आग पर काबू पाने के लिए दौड़ पड़ा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में शार्ट सर्किट से लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला चिकित्सालय शाजापुर में उस समय भगदड़ मच गई जब वहां शॉर्ट सर्किट से ट्रामा सेंटर के एक वार्ड में आग लग गई। बताया जा रहा है कि वार्ड में कोई भी नहीं था। अचानक वहां लगी डीपी में शॉर्ट सर्किट हुआ और नीचे रखी हुई लकड़ी एवं फाइबर में आग लगना शुरू हो गई।
विज्ञापन
फायर सेफ्टी की मदद से आग पर काबू
बताया जा रहा है कि धुंआ जैसे ही रूम से बाहर आया, तब कुछ लोगों ने इसकी जानकारी सिक्योरिटी को दी। इसके बाद पूरा अस्पताल प्रशासन उस आग पर काबू पाने के लिए दौड़ पड़ा। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों ने पानी एवं फायर सेफ्टी की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पुलिस भी मौका स्थल पर पहुंची
इसके बाद कहीं जाकर अस्पताल प्रबंधन और मरीजों के सांस में सांस आई। अगर समय पर इस आग पर काबू नहीं पाया जाता तो हो सकता था कि पास में लगे हुए सभी वार्ड में इसकी आग फैल जाती। इधर, मामले की जानकारी लगते ही सीएमएचओ के साथ-साथ पुलिस भी मौका स्थल पर पहुंची और मामले को देखा।
विज्ञापन
