{"_id":"63c922a25867de5c194d5c81","slug":"fire-breaks-out-in-hardware-shop-in-umaria-madhya-pradesh-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: उमरिया में हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: उमरिया में हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Thu, 19 Jan 2023 04:29 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 19 Jan 2023 04:29 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में गुरुवार सुबह अज्ञात कारणों से सोनू ट्रेडर्स हार्डवेयर एवं टाइल्स की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने पूरी तरह से दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही दुकान में रखा सामान जल गया।
विज्ञापन
umaria hardware shop fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले के पाली में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब नगरपालिका के ठीक सामने ही एक हार्डवेयर दुकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण और भयावह थी कि जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक आग ने अपना काम कर दिया था। भीषण आग में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार सुबह तकरीबन 9:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है, जहां अज्ञात कारणों से सोनू ट्रेडर्स हार्डवेयर एवं टाइल्स की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें पूरी तरह से दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था। आसपास के लोगों ने आग को बुझा का प्रयास किया, लेकिन कुछ नहीं सके। साथ ही लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल की गाड़ी के पहुंचने से पहले दुकान में रखा सामान जल गया था।
विज्ञापन
लाखों का सामान जलकर नष्ट
बताया गया है कि दुकान में लाखों का सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरह से नष्ट हो गया है। हैरानी की बात तो यह है कि मुख्य मार्ग पर ही दुकान है और नगरपालिका भवन इसके ठीक सामने ही है, लेकिन फिर भी समय पर दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाई। अगर दमकल की गाड़ी आग लगने की सूचना मिलते ही पहुंच जाती तो नुकसान को कम किया जा सकता था।
विज्ञापन
