फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   fire breaks out in hardware shop in umaria madhya pradesh

Umaria News: उमरिया में हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Thu, 19 Jan 2023 04:29 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 19 Jan 2023 04:29 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में गुरुवार सुबह अज्ञात कारणों से सोनू ट्रेडर्स हार्डवेयर एवं टाइल्स की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने पूरी तरह से दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही दुकान में रखा सामान जल गया।

विज्ञापन
fire breaks out in hardware shop in umaria madhya pradesh
umaria hardware shop fire - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के पाली में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब नगरपालिका के ठीक सामने ही एक हार्डवेयर दुकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण और भयावह थी कि जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक आग ने अपना काम कर दिया था। भीषण आग में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख में तब्दील हो गया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार सुबह तकरीबन 9:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है, जहां अज्ञात कारणों से सोनू ट्रेडर्स हार्डवेयर एवं टाइल्स की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें पूरी तरह से दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था। आसपास के लोगों ने आग को बुझा का प्रयास किया, लेकिन कुछ नहीं सके। साथ ही लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल की गाड़ी के पहुंचने से पहले दुकान में रखा सामान जल गया था।
विज्ञापन


लाखों का सामान जलकर नष्ट
बताया गया है कि दुकान में लाखों का सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरह से नष्ट हो गया है। हैरानी की बात तो यह है कि मुख्य मार्ग पर ही दुकान है और नगरपालिका भवन इसके ठीक सामने ही है, लेकिन फिर भी समय पर दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाई। अगर दमकल की गाड़ी आग लगने की सूचना मिलते ही पहुंच जाती तो नुकसान को कम किया जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed