{"_id":"64809b70163a04695f0095c8","slug":"fir-lodged-against-bjp-officials-who-threw-ink-on-official-in-damoh-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: अधिकारी पर स्याही फेंकने वाले भाजपा पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज, DEO ने बताई घटना के पीछे की सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: अधिकारी पर स्याही फेंकने वाले भाजपा पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज, DEO ने बताई घटना के पीछे की सच्चाई
Wed, 07 Jun 2023 08:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 07 Jun 2023 08:31 PM IST
सार
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यह सब व्यक्तिगत कारणों से किया गया है और कारण गंगा-जमुना स्कूल को बताया जा रहा है। मेरा गंगा-जमुना स्कूल से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी पर स्याही फेंकते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्याही फेंकने वाले भाजपा नेताओं पर मंगलवार रात जिला शिक्षा अधिकारी एसके मिश्रा ने दमोह कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें तीनों पदाधिकारियों के विरुद्ध शासकीय कार्य में व्यवधान सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी एसके मिश्रा का कहना है कि उन्होंने ने गंगा जमुना स्कूल को कोई क्लीन चिट नहीं दी। ये कार्रवाई उन्होंने नहीं की। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जा रही है।
डीईओ मिश्रा का आरोप है कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज ठेकेदार है। शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल बिलगुवा में मरम्मत का काम उसकी फर्म वर्धमान कंस्ट्रक्शन कंपनी ने किया था। बिल विलंब से प्रस्तुत करने पर राशि लैप्स हो गई थी। इस बात पर नाराज होकर उसने स्याही फेंकने की घटना को अंजाम दिया है। वहीं, दूसरी ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी एक जून को जिला शिक्षा अधिकारी का मुंह काला करने का प्रयास किया था। गनीमत रही कि वह कार्यालय में छिप गए थे। इसके बाद भाजपा के पदाधिकारियों ने षड्यंत्र पूर्वक इस घटना को अंजाम दिया। जिला शिक्षा कार्यालय की विद्युत सप्लाई को बंद करा दिया गया, ताकि सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्डिंग न हो सके और अचानक ही इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया।
उन्होंने कहा कि यह सब व्यक्तिगत कारणों से किया गया है और कारण गंगा-जमुना स्कूल को बताया जा रहा है। मेरा गंगा-जमुना स्कूल से कोई लेना देना नहीं है। मैंने अब तक न किसी प्रकार की जांच की न किसी प्रकार का बयान जारी किया। पहली बार जब फ्लैक्स वायरल हुआ था, तब हम स्कूल पहुंचे थे और फ्लैक्स को देखा था। स्कूल में वह फ्लैक्स लगा हुआ था। हमने इसे वहां से हटा दिया था। जांच तो हाई पावर कमेटी कर रही है। इसकी रिपोर्ट आने में समय लगेगा।
विज्ञापन
बता दें पूर्व से ही हिंदूवादी संगठन गंगा जमुना स्कूल के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी की भूमिका को संदिग्ध मान रहे हैं। इस संबंध में दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि जिला शिक्षा अधिकारी एसके मिश्रा के आवेदन के बाद कोतवाली में अमित बजाज, मोंटी रैकवार, संदीप शर्मा के विरुद्ध शासकीय कार्य में व्यवधान, व्यक्ति का अपमान करने के इरादे से हमला करना, किसी व्यक्ति को गलत तरीके से रोकने आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत दर्ज करा दी गई है।