फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   FIR filed against woman journalist in Dainik Bhaskar group editor Kalpesh Yagnik suicide case

पत्रकार कल्पेश याग्निक को दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दे रही थी सलोनी, एफआईआर दर्ज

Sat, 21 Jul 2018 03:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Sat, 21 Jul 2018 03:55 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against woman journalist in Dainik Bhaskar group editor Kalpesh Yagnik suicide case

वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक की मृत्यु मामले में इंदौर पुलिस ने मुंबई की एक महिला पत्रकार सलोनी अरोड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पहले यह माना जा रहा था कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हो गई थी। लेकिन पुलिस की जांच में आत्महत्या के सबूत मिलने के बाद जांच का दायरा और दिशा दोनों बदल गए।

विज्ञापन


जांच के दौरान प्राप्त हुए सबूतों के आधार पर इंदौर की एमआईजी थाना पुलिस ने मुंबई में कार्यरत इस महिला फिल्म पत्रकार के खिलाफ धारा 503, 386, 67 आईटी एक्ट की धारा 306 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, महिला पत्रकार सलोनी कल्पेश याग्निक से 5 करोड़ रुपये की मांग कर रही थी और रूपये न देने पर बलात्कार के आरोप में फंसाने की धमकी दे रही थी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि दैनिक भास्कर के समूह संपादक रहे कल्पेश याग्निक के परिजनों ने उनकी मौत को दिल का दौरा मानने से इंकार करते हुए जांच की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने याग्निक के मोबाइल, टैबलेट और कम्प्यूटर को जांच के फॉरेंसिक प्रयोगशाला में भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




कॉल अटेंड ना कर सलोनी कल्पेश को धमकी देती थी कि वो यूट्यूब पर सेक्स स्कैंडल की वीडियो-ऑडियो की लिंक अपलोड कर देगी। यह पर्दाफाश एमआइजी पुलिस की जांच में हुआ है। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की कड़िया जोड़ लीं और परिजनों के बयान के बाद शुक्रवार को सलोनी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली।


55 वर्षीय कल्पेश याग्निक ने 13 जुलाई को एबी रोड स्थित कार्यालय की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। गुरुवार देर रात भाई नीरज याग्निक के बयान दर्ज करवाए गए। उन्होंने बताया कि उनके भाई ने पत्रकार सलोनी अरोड़ा के कारण आत्महत्या की है। वह उनसे पांच करोड़ की मांग कर ब्लैकमेल कर रही थी। सलोनी ने याग्निक से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली और उसका एक हिस्सा वायरल कर दिया था। 

सलोनी ने 'कल्पेश याग्निक स्कैंडल' के नाम से यूट्यूब पर लिंक तैयार किया और उन्हें वाट्सएप पर मैसेज कर कहा कि उनके बीच हुई बातचीत के ऑडियो अपलोड कर बदनाम कर देगी। कल्पेश सलोनी से मिल रही धमकियों को बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्होंने खुदकशी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed