फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Father's cruelty in Indore: Daughter was strangled to death, was jailed for rape a few years ago

इंदौर में पिता की हैवानियत: बेटी का गला घोंटकर कर दी हत्या, कुछ साल पहले दुष्कर्म के आरोप में गया था जेल

Tue, 10 May 2022 12:33 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 10 May 2022 12:33 PM IST
सार

इंदौर में हैवान पिता ने बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पहले बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया, सफल नहीं हुआ तो गला दबाकर मार डाला। कुछ साल पहले बेटी से दुष्कर्म के आरोप में वह जेल जा चुका है। भांजी की भी हत्या का आरोप है। 

विज्ञापन
Father's cruelty in Indore: Daughter was strangled to death, was jailed for rape a few years ago
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रिश्तों को कलंकित करने वाले कलियुगी पिता की ये खबर पढ़कर आपकी रूह कांप जाएगी। अपनी ही बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता जेल गया। जेल से छूटने के बाद दोबारा बेटी के साथ दुष्कर्म करना चाहा। सफल नहीं हुआ तो गला घोंटकर बेटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन


शर्मसार कर देने वाली यह घटना शिप्रा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि पिता अपने दो बेटों व बेटी को घुमाने के लिए मेले में ले गया था। लौटते समय बेटों को घर भेज दिया और एक पेड़ के पास बेटी को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बाद में उसका गला दबाकर मौके से भाग गया। बेटी घर नहीं पहुंची तो मां ने खोजबीन शुरू की। पेड़ के नीचे बेटी अचेत अवस्था में मिली। उसे अस्पताल ले गए जहां उपचार हुआ। उसने मां को पूरी घटना बताई लेकिन इसी बीच उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह बात सामने आ रही है कि आरोपी आदतन अपराधी है। करीब दस साल पहले जूनी इंदौर क्षेत्र में उसने बहन की बेटी की हत्या कर दी थी। उसमें भी वह जेल गया था, लेकिन गवाह बदलने के बाद उसकी जमानत हो गई थी। जब पुलिस ने इस मामले में बच्ची की मां से बात की तो पता चला कि कुछ साल पहले आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। तब लसूड़िया पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया और मामला कोर्ट में ट्रायल पर चल रहा है। उस दौरान वह गिरफ्तार भी हो गया था, लेकिन जेल से छूट गया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार लड़की की उम्र 16 वर्ष है। दो भाई है जिनकी उम्र 12 व 14 वर्ष है। आरोपी बाइक से बेटों और बेटी को ले गया था। कुछ समय बाद बेटों से कहा कि वे घर चले जाएं, बेटी को लेकर वह पैदल आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed