{"_id":"65c5ef1d66b6c243d10463ab","slug":"father-dies-and-son-injured-in-road-accident-in-chhindwara-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा घायल
Fri, 09 Feb 2024 02:53 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:53 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि 12 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ के पालामऊ के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद परिजनों ने उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मोहखेड़ के लेंदागोंदी निवासी 36 वर्षीय मान सिंह पिता गेंदू सल्लाम बुधवार को 14 साल के बेटे आयुष के साथ उमरानाला गया था। रात को यहां से लौटते समय पालामऊ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मान सिंह की मौके पर मौत हो गई थी। घायल आयुष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
