फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Father arrested for strangulating four-month-old daughter in khargone

Khargone: लड़की होने से नाराज पिता ने चार माह की बेटी का गला दबाकर हत्या की, मां की शिकायत के बाद गिरफ्तार

Sun, 07 May 2023 12:09 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 07 May 2023 12:09 PM IST
सार

खरगोन के निमरानी में लड़की होने से नाराज पिता ने अपनी चार माह की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। मासूम बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Father arrested for strangulating four-month-old daughter in khargone
हत्या का आरोपी पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। निमरानी में एक पिता ने अपनी ही चार माह की मासूम बच्ची का गला घोंटकर उसकी जान ले ली। मासूम बेटी की मां ने आरोप लगाया है कि हत्यारे पिता ने बेटे की चाहत में इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि वह लड़की पैदा होने के चलते नाराज था और इसीलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया है। फ़िलहाल पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना खरगोन के बलकड़वाड़ा थाना क्षेत्र में आने वाले निमरानी गांव की है। बच्ची की मां मुसायदा ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति सलमान बेटी पैदा होने के बाद से ही उससे नाराज चल रहा था। शुक्रवार देर रात उसने अपने पति को मासूम का गला दबाते हुए देखा। जिसके बाद बेटी को इलाज के लिए पहले निमरानी के अस्पताल में ले जाया गया, इलाज के दौरान डॉक्टर ने बताया कि बच्ची की धड़कन बहुत ज्यादा कम हो गयी है,  जिसके बाद परिजन मासूम को धामनोद के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मां ने पुलिस से अपनी बच्ची के लिए न्याय की गुहार लगायी है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामला जांच में लिया है। पीएम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।  
विज्ञापन


मामले को लेकर बालकवाड़ा थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर का कहना बताया कि पिता ने अपनी बच्ची का गला घोंटकर उसकी हत्या की है। घटना की सूचना आरोपी की पत्नी से मिली थी। वे लोग निमरानी में किराए के मकान में रहते थे। आरोपी की पत्नी ने बताया कि वह मायके गई थी, जब मायके से वापस आये तब वह बच्ची को सुलाकर पानी लेने गयी थी, जिसके 10 मिनट के अंदर उनके पति द्वारा बच्ची का गला घोंट दिया गया। जब पत्नी ने आकर देखा तो बच्ची के कान और मुंह से खून आ रहा था। पत्नी ने जब पति से पूछा तो उसने घुमा फिराकर जवाब दिया और बच्ची के ठीक हो जाने की बात कही, जब पत्नी ने डॉक्टर को दिखाने की बात कही तो पति टाल मटोल करने लगा। काफी वक्त बीत जाने के बाद वह बच्ची को अस्पताल ले जाने के लिए राजी हुआ, लेकिन तब तक बच्ची दम तोड़ चुकी थी। बच्ची की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed