फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Father and son died due to poisonous gas in the well, uncle's condition critical

MP News: बोरिंग का पाइप निकालने कुएं में उतरे पिता-पुत्र की जहरीली गैस से मौत, बचाने गए चाचा की हालत गंभीर

Fri, 04 Aug 2023 07:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 04 Aug 2023 07:57 PM IST
सार

कटनी जिले में कुएं में उतरे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक ही हालत गंभीर है। दरअसल ये लोग कुएं में लगे बोरिंग के पाइप को निकालने उतरे थे। 

विज्ञापन
Father and son died due to poisonous gas in the well, uncle's condition critical
कटनी में दो लोगों की मौत। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में कुएं में उतरे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक ही हालत गंभीर है। दरअसल ये लोग कुएं में लगे बोरिंग के पाइप को निकालने उतरे थे। पहले एक युवक उतरा, जब वो काफी देर तक बाहर नहीं आया तो पिता कुएं में गया। जब दोनों नहीं निकले तो चाचा भी कुएं में गया। तीनों को बेहोशी की हालत में रस्सी से खींचा गया। डॉक्टरों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया तो चाचा की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला कटनी जिले की बॉर्डर से लगे शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लुधगवां का है। पुलिस ने बताया कि लुधगवां खेत पर स्थित बने कुएं में बोर का पाइप निकालने के लिए पिता गुलजार सिंह और पुत्र मारेश सिंह कुएं में उतरे थे जहां अचानक निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से दोनों बेहोश हो गए। दोनों को बेहोश हुए देख कल्याण सिंह भी कुएं में उतरे और वह भी बेहोश हो गए। जानकारी लगते ही परिजनों ने रस्सी की सहायता से तीनों को बाहर निकाला और शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए जहां पर डॉक्टरों ने कटनी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालांकि कटनी जिला अस्पताल लाते वक्त पिता पुत्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। इसकी पुष्टि डॉक्टरों ने जांच करते ही कर दी थी। वहीं अन्य एक कल्याण सिंह को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है। बताया गया कि कुएं से निकली जहरीली गैस से हादसा हुआ है। 
विज्ञापन


अस्पताल चौकी प्रभारी रणदमन पोर्ते ने बताया कि दोनो की मौत के मामले पर जीरो कायमी कर पंचनामा कार्यवाही की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए पन्ना जिले के शाहनगर थाना में डायरी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed