फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Farming changed life: Woman farmer started tomato farming by taking loan in Shivpuri, earned Rs 12 lakh by selling tomatoes

खेती ने बदली जिंदगी: शिवपुरी में टमाटर बेचकर महिला ने कमाए 12 लाख रुपये, लोन लेकर शुरू की थी खेती

Sat, 29 Jan 2022 04:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 29 Jan 2022 04:34 PM IST
सार

शिवपुरी जिले की एक महिला किसान के लिए टमाटर की खेती लाभ का धंधा साबित हुई। महिला किसान ने लोन लेकर खेती शुरू की थी। वहीं, टमाटर बेचकर उसने 12 लाख रुपये कमाए हैं।

विज्ञापन
Farming changed life: Woman farmer started tomato farming by taking loan in Shivpuri, earned Rs 12 lakh by selling tomatoes
शिवपुरी: अपने खेत में खड़ी दुलारी जाटव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले में एक महिला किसान ने टमाटर की खेती को लाभ का धंधा बनाकर अपनी जिंदगी बदल ली। ये कहानी है शिवपुरी के रातोर की रहने वाली दुलारी जाटव की। दुलारी जाटव ने टमाटर की खेती करने के लिए ग्रामीण आजीविका
विज्ञापन

मिशन के तहत महिला समूह के माध्यम से एक लाख रुपये का लोन लिया था। लोन के पैसों से महिला किसान ने खेती करने के लिए 10 बीघा जमीन ली और उसमें टमाटर की खेती शुरू की। दुलारी ने टमाटर की खेती को लाभ का धंधा बनाया और टमाटर के अच्छे उत्पादन से वो अब तक 12 लाख रुपये कमाकर लखपति बन गई है।  
विज्ञापन

 
दुलारी जाटव ने बताया कि उनके गांव में जय करौली मां महिलाओं का समूह है। उन्होंने इस समूह में नगद साख सीमा योजना से बैंक से एक लाख का ऋण लिया। लोन के पैसों से खेत लेकर उसमें टमाटर की खेती की। महिला किसान के खेत में टमाटर की बंपर पैदावार हुई जिसे बेचकर उन्होंने 12 लाख रुपये कमाए हैं। खेती को सुगम बनाने के लिए अब दुलारी ने कृषि संसाधन बढ़ाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली खरीदा है। इसके अलावा अन्य कृषि यंत्र भी खरीदे हैं। टमाटर की खेती ने दुलारी और उसके परिवार की जिंदगी बदल दी है।  शिवपुरी जिले में टमाटर का उत्पादन लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले के स्थानीय किसानों का रुझान टमाटर की खेती के प्रति बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed