{"_id":"64f86291e0641aaefe0bac1a","slug":"farmers-protest-against-insurance-benefits-on-banana-crop-in-burhanpur-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur: केला फसल पर बीमा लाभ को लेकर किसानों ने जताया विरोध; जिलेभर में निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur: केला फसल पर बीमा लाभ को लेकर किसानों ने जताया विरोध; जिलेभर में निकाली बाइक रैली
Wed, 06 Sep 2023 04:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 06 Sep 2023 04:59 PM IST
सार
केला फसल पर बीमा लाभ को लेकर बुधवार को किसानों का बड़ा आंदोलन हुआ। किसानों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
बाइक रैली निकालते किसान
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में जिले के किसानों को केला फसल पर बीमा का लाभ नहीं मिल रहा है। इसे लेकर छह सितंबर को किसानों का बड़ा आंदोलन हुआ। कुछ दिन पहले किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। प्रगतिशील किसान संगठन ने जिलेभर के किसानों से की रैली में शामिल होने की अपील की थी। इसमें काफी संख्या में किसान पहुंचे।
विज्ञापन
बुरहानपुर जिले प्रगतिशील किसान संगठन अध्यक्ष रघुनाथ पाटिल के अनुसार 31 अगस्त को रक्षाबंधन त्योहार होने के कारण रैली स्थगित कर उसके स्थान पर छह सितंबर बुधवार सुबह 11 बजे रैली निकाली गई। यह रैली संजय नगर शिकारपुरा से निकलकर एसडीएम कार्यालय नेहरू पुतले के पास पहुंची। यहां किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
किसानों की केला वर्गीय फसल आंधी-तूफान, ओला, पाला, भीषण गर्मी, अत्यधिक ठंड में राज्य शासन द्वारा मिलने वाला मुआवजा आरसी बुक अनुसार प्रति एकड़ लाख रुपये मिलना चाहिए। (प्रति पौधा 120 x 1800) 216000 मिलना चाहिए।
विज्ञापन
