{"_id":"593934cc4f1c1b34539c9fbf","slug":"farmers-attacks-on-sdm-during-kisan-andolan-in-shajapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: शाजापुर में भी हिंसक हुआ किसान आंदोलन, SDM पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: शाजापुर में भी हिंसक हुआ किसान आंदोलन, SDM पर पथराव
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Thu, 08 Jun 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मध्य प्रदेश के शाजापुर में अपेक्षाकृत शांत तरीके से चल रहा किसान आंदोलन हिंसक हो उठा। हिंसक हुए किसानों ने एसडीएम पर पथराव कर दिया। घायल एसडीएम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को बढ़ते बवाल के बीच आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े।
जानकारी के मुताबिक शाजापुर कृषि मंडी में किसानों ने पथराव करते हुए एक ट्रक के अंदर आग लगा दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटान के लिए आंसू गैस के गोल छोड़े। थोड़ी ही देर में पूरा शहर बंद हो गया, घटना के बाद लोग दहशत में आ गए।
शाजापुर की डीएम अलका श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों ने मंडी में ट्रक को आग लगा दी। और मामले को संभालने पहुंची प्रशासनिक टीम पर पथराव कर दिया। किसानों के पथराव में एसडीएम घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजों ने पुलिस को जमकर दौड़ाया, जब उपद्रव बढ़ गया तो पुलिस ने सख्ती अपनाते हुए आंसू गैस के गोल छोड़े।
गौरतलब है कि मंदसौर में प्रदर्शन के दौरान किसानों पर सुरक्षाबलों ने गोलियां चलाईं थी, जिसमें 6 किसानों की मौत हो गई थी। शाजापुर के किसान इसी मामले को लेकर भड़क गए।