{"_id":"5c29a310bdec22532f13e2df","slug":"farmer-is-touching-feet-of-collector-in-mp-for-transformer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : इस मांग को लेकर कलेक्टर के पैरों में रोया किसान, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : इस मांग को लेकर कलेक्टर के पैरों में रोया किसान, वीडियो वायरल
Mon, 31 Dec 2018 10:33 AM IST
अर्पना दुबे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पना दुबे
Updated Mon, 31 Dec 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
mp
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक 30 वर्षीय किसान कलेक्टर के पौरों में सिर रखकर खूब गिड़गिड़ाया। उसका कहना है कि वह बिजली को लेकर बेहद परेशान है। उसके खेतों के पास ट्रांसफोर्मर की व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण उसकी फसल बर्बाद होने की कगार पर है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
शिवपुरी के रन्नोद इलाके के रिनाइ के रहने वाले किसान अजीत ने कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर मदद की गुहार लगाई। वह अपनी बात जिले के मुखिया तक नहीं पहुंचा पाया था। करीब दो घंटे तक इंतजार करने के बाद जब कलेक्टर मैडम घर जाने के लिए बाहर निकलीं तो वह उनके पैरों में पड़ गया।
मदद मांगने के बाद कलेक्टर ने किसान से केवल इतना कहा कि अभी यहीं बैठो, तुम्हारे साथ एक अधिकारी भेजकर मामले की जांच करवाते हैं। अजीत का कहना है कि उसने ट्रांसफार्मर रखने के लिए करीब 6 महीने पहले क्षेत्र के सुपरवाइजर को पैसे दिए थे। लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया।
उसका कहना है कि वह मदद के लिए जिले के कई अधिकारियों के पास जा चुका है लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। मामला 28 दिसंबर का बताया जा रहा है। इसकी वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। तब प्रशासन हरकत में आया और रविवार को अजीत को पांच अश्वशक्ति के पंप के लिए बिजली कनेक्शन दे दिया गया।
