{"_id":"62c14402b21da11869620825","slug":"family-fears-murder-of-son-found-dead-on-railway-track-mutilated-body-was-found-seven-days-ago-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: परिजनों ने रेलवे ट्रैक पर मृत मिले बेटे की हत्या की आशंका जताई, सात दिन पहले मिली थी क्षत-विक्षत लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: परिजनों ने रेलवे ट्रैक पर मृत मिले बेटे की हत्या की आशंका जताई, सात दिन पहले मिली थी क्षत-विक्षत लाश
Sun, 03 Jul 2022 12:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:53 PM IST
सार
उमरिया जिले के चंदिया में एक सप्ताह पहले रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश को लेकर परिजनों ने बेटे के हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
एसपी से शिकायत करने पहुंचे परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले के चंदिया में एक सप्ताह पहले रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश को लेकर परिजनों ने बेटे के हत्या की आशंका जताई है। मौत के सात दिन बाद परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई।
दरअसल बीते शुक्रवार (24 जून) को चंदिया रेलवे स्टेशन के करीब रेल ट्रैक पर संदिग्ध अवस्था में शुभम पिता सूर्यभान सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड 13 का शव मिला था, इस मामले में पुलिस ने जरूरी कार्रवाई कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। इस मामले में परिजनों ने एसपी प्रमोद कुमार को लिखित शिकायत कर हत्या की आशंका जताई और आरोपियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई का निवेदन किया।
बताया जा रहा है कि घटना के एक दिन पहले 23 जून को मृतक शुभम सिंह अपने चचेरे भाई रोहन सिंह के साथ शाम 6 बजे घर से निकला था,अगले दिन सुबह उसकी लाश रेल ट्रैक पर सन्दिग्ध हालत में क्षत-विक्षत अवस्था में मिली थी। इस मामले में परिजनों ने अपनी शिकायत में उन तीन लोगों के नाम भी पुलिस को बताए हैं, जिन पर परिजनों को हत्या कर लाश रेल ट्रैक पर डालने का संदेह है। परिजनों के अनुसार घटना के बाद से ही सभी लोग फरार हैं। वहीं, सूत्रों के अनुसार मृतक के परिवार से पूर्व में भी आरोपियों का झगड़ा हो चुका है, जिसकी शिकायत पर दोनों पक्ष के विरुद्ध पुलिस ने प्रकरण भी कायम किया है। इस मामले में परिजनों के आरोप कितने सही हैं यह पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।