फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Family cremates wrong body after mixup at mortuary at gwalior Gajra Raja Medical College and Hospital

ग्वालियर के मुर्दाघर में हुई मृतकों की अदला-बदली, गलत शव का कर दिया अंतिम संस्कार

Mon, 17 Aug 2020 09:30 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 17 Aug 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
Family cremates wrong body after mixup at mortuary at gwalior Gajra Raja Medical College and Hospital
सांकेतिक तस्वीर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में शव की अदला-बदली का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों ने लापरवाही करते हुए दो शवों में से एक शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं गलत शव लेने वाले परिवार ने भी अपने रिश्तेदार का शव समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना हाल ही में गजरा राजा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई और यह मामला तब सामने आया जब दूसरा परिवार अपने रिश्तेदार का शव लेने अस्पताल पहुंचा। पुलिस के अनुसार, दोनों मरीजों की अलग-अलग बीमारियों की वजह से मौत हुई और कोविड -19 की जांच भी निगेटिव आई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सतेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मुरैना निवासी इरताज मोहम्मद (64) को 11 अगस्त को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। 13 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल ने कोविड-19 जांच की रिपोर्ट न आने के कारण शव परिजनों को नहीं सौंपा।
विज्ञापन


अस्पताल के कर्मचारियों ने परिवार को बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही शव सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को परिजनों के मुर्दाघर में शव लेने पहुंचने पर उन्होंने पाया कि इरताज का शव दूसरे परिवार को सौंप दिया गया है। बाद में, परिजन कंपू पुलिस स्टेशन पहुंचे और अधिकारियों को इसके बारे में बताया। एएसपी ने बताया कि इस बीच, 13 अगस्त को इसी अस्पताल में शहर के बहोड़ापुर निवासी सुरेश बाथम (70) की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल के मुर्दाघर के कर्मचारियों की लापरवाही से शवों की अदला-बदली हो गई और इरताज के शव को बाथम के परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपू पुलिस स्टेशन के प्रभारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि बाथम के परिवार ने पॉलीथीन में लिपटे हुए शव का बिना चेहरा देखे अंतिम संस्कार कर दिया था। उन्होंने बताया कि घटना के सामने आने के बाद, बाथम के शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि, इरताज के परिजनों ने रविवार को कंपू पुलिस स्टेशन और अस्पताल में हंगामा करते हुए कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने बताया कि एक सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) शवों की अदला-बदली के मामले की जांच करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed