फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   fake passport of terrorist made in bhopal

भोपाल में बना आतंकी का फर्जी पासपोर्ट

Mon, 26 Nov 2012 03:31 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
भोपाल/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 26 Nov 2012 03:31 PM IST
विज्ञापन
fake passport of terrorist made in bhopal

फर्जी पासपोर्ट बनाने के मामले में राजधानी भोपाल फिर से विवादों के घेरे में आ गई है। गुजरात में मारे गए आतंकी समीर खान उर्फ नवाब खान का फर्जी पासपोर्ट भोपाल से ही जारी किया गया था।

विज्ञापन


राज्य पुलिस की अपराध अनुसंधान शाखा (सीआईडी) ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम का फर्जी पासपोर्ट भी भोपाल में ही बनाया गया था।
विज्ञापन


इस मामले में पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संदेहास्पद भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद के जमालपुर क्षेत्र निवासी आतंकवादी समीर खान का पासपोर्ट एक दशक से अधिक समय पहले यहां बनाया गया था। इस मामले में शाजापुर जिला निवासी सुभाष व्यास के अलावा भोपाल निवासी पासपोर्ट कार्यालय परिसर में सक्रिय एजेंट अबू बकर को गिरफ्तार किया गया है। सीआईडी की विशेष टीम ने दोनों को गिरफ्तारी के बाद कल अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हिंदी दैनिक के अनुसार सीआईडी ने इस मामले की जांच लगभग पूरी कर ली है। जांच के दौरान सामने आया है कि शाजापुर पुलिस की रिपोर्ट अनुकूल नहीं होने के बावजूद समीर खान के नाम पर पासपोर्ट बना दिया गया। साथ ही पासपोर्ट कार्यालय की फाइल से यह पुलिस रिपोर्ट भी गायब कर दी गई। समीर खान अहमदाबाद में अक्षरधाम मंदिर पर हुए हमले में भी वांछित था और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करता था और पाकिस्तान भी गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed