{"_id":"61b323b5eb0035345f30c7e2","slug":"fake-note-printing-master-mind-arrested-along-with-partner-fake-notes-of-rs-12-lakh-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: नकली नोट छापने वाला मास्टर माइंड साथी सहित गिरफ्तार, 12 लाख रुपये के जाली नोट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: नकली नोट छापने वाला मास्टर माइंड साथी सहित गिरफ्तार, 12 लाख रुपये के जाली नोट बरामद
Fri, 10 Dec 2021 03:26 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 10 Dec 2021 03:26 PM IST
सार
क्राइम ब्रांच भोपाल ने शुक्रवार को जाली नोट छापने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 12 लाख से ज्यादा के नकली नोट भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
12 लाख रुपये के जाली नोट बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्राइम ब्रांच भोपाल ने शुक्रवार को जाली नोट छापने वाले मास्टर माइंड और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 12 लाख से ज्यादा के नकली नोट बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोटर साइकिल क्रमांक MP37ML5511 सवार एक व्यक्ति जाली नोट की बड़ी खेप लेकर श्यामपुर से होते हुए भोपाल की ओर आ रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम ने मुबारकपुर परवलिया के पास घेराबंदी कर हुलिए के आधार पर सीहोर के कोली मोहल्ला निवासी सतीश पिता गनपतलाल शंकवार, उम्र 26 साल, को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पांच-पांच सौ के नकली नोट (ग्यारह लाख बाईस हजार पांच सौ) बरामद किए गए।
देवास का रहने वाला है मास्टर माइंड
आरोपी सतीश ने बताया कि रुद्र उर्फ राजवीर चौहान निवासी देवास प्रिंटर की सहायता से 500-500 रुपये के नकली नोट बनाने का काम करता है। उसी ने नकली नोट भोपाल में खपाने के लिए दिए थे। टीम ने मास्टर माइंड रुद्र उर्फ राजवीर पिता चन्द्र सिंह चौहान निवासी देवास हालमुकाम शिव शक्ति नगर, भोपाल को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 500-500 रुपये के नकली 135 नोट, एक स्कैनर-प्रिंटर तथा थाना प्रभारी परवलिया, हल्का पटवारी लाम्बाखेडा तथा रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) की फर्जी स्टाम्प-सील जब्त की है।
विज्ञापन
पहले भी पकड़ा जा चुका है
आरोपी ने बताया कि रूद्र उर्फ राजवीर चौहान 2019 में नकली नोट बनाने के केस में इंदौर एसटीएफ द्वारा पकडा गया है। जेल में ही उसकी मुलाकात सतीश से हुई थी। छूटने के बाद रुद्र ने नकली नोट बनाने के लिए स्केनर-प्रिंटर खरीदा था। उसी से अपने भोपाल वाले किराये के मकान में नकली नोट तैयार किए। आरोपी रूद्र चौहान लोन दिलाने का काम करता है। ग्राहकों के दस्तावेजों में कमी को पूरा करने के लिए फर्जी स्टाम्प-सील बनवा रखी थी।