{"_id":"614ae0ee81dce9443929e521","slug":"expiry-date-ghee-come-from-maharashtra-and-gujarat-new-packaging-was-being-supplied-in-many-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: महाराष्ट्र व गुजरात से आता था एक्सपायरी डेट वाला घी, नई पैकजिंग कर कई राज्यों में किया जा रहा था सप्लाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: महाराष्ट्र व गुजरात से आता था एक्सपायरी डेट वाला घी, नई पैकजिंग कर कई राज्यों में किया जा रहा था सप्लाई
Wed, 22 Sep 2021 01:23 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:23 PM IST
सार
फैक्ट्री से 4200 किलो नकली घी व 4100 किलो चायपत्ती बरामद किया गया है। यह घी मध्य प्रदेश के जिलों के साथ भारत के कई राज्यों में भेजा जा रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के इंदौर में मंगलवार रात नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। इंदौर क्राइम ब्रांच व खाद्य विभाग की टीम ने भवरकुआं थाना स्थित फैक्ट्री से 4200 किलो नकली घी व 4100 किलो चायपत्ती बरामद की है। बताया जा रहा है कि घी की कीमत जहां 20 लाख रुपये तो चायपत्ती का मूल्य सात लाख रुपये है।
विज्ञापन
गुजरात व महाराष्ट्र से लाते से एक्सपायरी डेट का घी
पूछताछ में पता चला है कि वडोदरा व गुजरात से एक्सपायटरी डेट का घी लाकर उसकी नई पैकजिंग की जाती थी। इसके बाद उसे अपने ब्रांड मदर चॉइस के नाम से मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भेजा जाता था। मामला सामने आने के बाद फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
काफी दिनों से मिल रही थी नकली घी बनाने की सूचना
एएसपी गुरु पाराशर का कहना है कि क्राइम ब्रांच को कई दिनों से यह सूचना मिल रही थी कि ग्राम पालदा के फार्म श्रीरामपुर डेयरी इंडस्ट्री में नकली घी बनाया जा रहा है। यहां एक्सपायरी डेट का घी लाकर उसे दोबारा पैकजिंग करके बेचा जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने खाद्य विभाग की टीम को साथ लेकर छापेमारी की।
विज्ञापन
