{"_id":"ca3b432a-3244-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"examination-will-also-be-free-in-madhya-pradesh-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र के अस्पतालों में जांच भी होगी मुफ्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र के अस्पतालों में जांच भी होगी मुफ्त
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 19 Nov 2012 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के अस्पतालों में अब पैथोलॉजिकल जांचें भी मुफ्त होंगी। यह व्यवस्था राज्य के सरकारी अस्पतालों में अगले महीने से लागू होगी। जेपी अस्पताल में सरदार वल्लभ भाई पटेल निशुल्क दवा वितरण योजना के शुभारंभ के दौरान स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह घोषणा की। इसके अतिरिक्त जेपी अस्पताल में किडनी मरीजों के डायलिसिस के लिए सांसद निधि से चार नई मशीनें भी लगेंगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि राज्य में निशुल्क दवा वितरण कि शुरूआत हुई है। इसके तहत सरकारी अस्पतालों में जेनेरिक दवाएं मुफ्त दी जाएंगी। लेकिन फिर भी राजधानी के जेपी अस्पताल में डॉक्टरों ने मरीजों को बाहर की दवाएं लिखीं। यह तब पता चला जब एक महिला को जो दवा लिखी गई वह अस्पताल में नहीं मिली। उस महिला ने हंगामा कर दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही प्रमुख सचिव अस्पताल प्रबंधन पर भड़क उठे। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में बाहर की दवाएं लिखने वाले डॉक्टर्स के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन
यह घटना अस्पताल में सरदार वल्लभ भाई पटेल निशुल्क दवा वितरण योजना के शुभारंभ के दौरान हुई। बताया जा रहा है कि अस्पताल में डॉक्टर द्वारा महिला को ब्रांडेड दवाई ही लिखी गई थी जो अस्पताल में मौजूद नहीं थी। प्रमुख सचिव ने इस मामले पर सीएमएचओ को दो दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिये। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में कोई डॉक्टर बाहर की दवाएं लिखता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
