फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Examination center supervisor arrested for taking bribe, took money from students for copying in board exams

MP News: परीक्षा केंद्र पर्यवेक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार, बोर्ड एग्जाम में नकल कराने छात्रों से लिए थे पैसे

Fri, 03 Mar 2023 03:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 03:15 PM IST
सार

दमोह जिले के नरसिंहगढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल में लोकायुक्त पुलिस ने एक शिक्षक को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। रिश्वतखोर शिक्षक छात्रों को बोर्ड परीक्षा में नकल कराने के एवज में पैसे ले रहा था।

विज्ञापन
Examination center supervisor arrested for taking bribe, took money from students for copying in board exams
रिश्वतखोर शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के नरसिंहगढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल में एक रिश्वतखोर शिक्षक को सागर लोकायुक्त ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। दरअसल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पर्यवेक्षक के रूप में तैनात शिक्षक द्वारा दोनों ही क्लास की परीक्षा में छात्रों को नकल कराने के एवज में आठ हजार रुपये मांगे जा रहे थे। पथरिया ब्लॉक के देवलाई गांव में रहने वाली छात्रा के पिता रामू रैकवार ने सागर लोकायुक्त में इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद शुक्रवार दोपहर टीम नरसिंहगढ़ पहुंची और सीता नगर जाने वाले मार्ग पर शिक्षक को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


लोकायुक्त एडिशनल एसपी राजेश खेड़े ने बताया कि एक छात्र के पिता की शिकायत के बाद टीम नरसिंहगढ़ पहुंची थी। यहां पर पर्यवेक्षक के रूप में परीक्षा संपन्न कराने वाले शिक्षक घनश्याम पिता पन्नालाल अहिरवाल छात्रों से परीक्षा में पास कराने के एवज में आठ हजार रुपये मांग रहे थे। एक छात्रा पैसे देने में असमर्थ थी, लेकिन इसके बाद भी शिक्षक उस पर रुपये देने के लिए दबाव बना रहा था। छात्रा ने शिक्षक को 2000 रुपये एडवांस दिए और इसके बाद उसके पिता ने लोकायुक्त में शिकायत की। शिकायत के बाद टीम मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


एडिशनल एसपी खेड़े ने बताया कि आज परीक्षा नहीं थी, लेकिन शिक्षक के द्वारा छात्रों के परिजनों को फोन लगाकर उनसे रुपये मांगे जा रहे थे। इन्हीं में शिकायतकर्ता का बेटा भी शामिल था। फोन आने के बाद टीम ने केमिकल युक्त पांच हजार रुपये पिता को दिए और उसे शिक्षक के पास भेज दिया। जैसे ही शिक्षक ने रुपये हाथ में लिए टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी शिक्षक इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं, छात्रा के पिता का कहना है कि उनसे शिक्षक ने पहले 2000 लिए और फिर 5000 और लिए। शिक्षक का कहना था कि उनकी बेटी को नकल कराकर अच्छे नंबरों से पास करा देंगे। मेरे पास पैसे नहीं थे, इसलिए मैंने लोकायुक्त में शिकायत कर दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed