{"_id":"63d66ca05d01d1485317a46f","slug":"ex-sarpanch-died-due-to-uncontrollable-car-falling-into-river-from-60-feet-high-bridge-in-damoh-mp-news-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दमोह में 60 फुट ऊंचे पुल से नदी में गिरी पूर्व सरपंच की बेकाबू कार, मौके पर ही हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दमोह में 60 फुट ऊंचे पुल से नदी में गिरी पूर्व सरपंच की बेकाबू कार, मौके पर ही हुई मौत
Sun, 29 Jan 2023 06:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 29 Jan 2023 06:25 PM IST
सार
पूर्व सरपंच अरविंद लोधी अपने गांव रोन से बोलेरो कार लेकर दमोह जा रहे थे। महादेव घाट पुल पर कार अनियंत्रित हो गई जो सीधे पुल से नीचे 60 फुट नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर इकट्ठा हुए लोग
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में महादेव घाट के पुल से पूर्व सरपंच की कार बेकाबू होकर 60 फुट नीचे नदी में जा गिरी। इस हादसे में पूर्व सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार रात की है। खबर मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पूर्व सरपंच को खाई से निकाला। फिर उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पूर्व सरपंच अरविंद लोधी अपने गांव रोन से बोलेरो कार लेकर दमोह आ रहे थे। महादेव घाट पुल पर कार अनियंत्रित हो गई जो सीधे पुल से नीचे 60 फुट नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। अरविंद लोधी वर्तमान में दमोह में रहते थे।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे पुलिस मौके पर पहुंची। फिर काफी मशक्कत के बाद कार को खींचकर बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
