{"_id":"60bc428dcc7d93232c5905d7","slug":"even-after-the-ban-the-marriage-was-organized-in-indore-hotel-bar-was-open-more-than-40-people-were-gathered-police-took-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: प्रतिबंध के बाद भी किया शादी का आयोजन, धड़ल्ले से बंट रही थी शराब, 40 से ज्यादा लोग हुए शामिल, हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: प्रतिबंध के बाद भी किया शादी का आयोजन, धड़ल्ले से बंट रही थी शराब, 40 से ज्यादा लोग हुए शामिल, हुई कार्रवाई
Sun, 06 Jun 2021 09:05 AM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sun, 06 Jun 2021 09:05 AM IST
सार
इंदौर में प्रतिबंध के बावजूद शादी सामरोह का आयोजन करने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल को सीज कर दिया है। साथ ही शादी के आयोजक और होटल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आबकारी की टीम ने मौके से मिली शराब जब्त कर ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देशभर में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है। मध्यप्रदेश भी इस समस्या से अछूता नहीं है। राज्य में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़े प्रतिबंध लागू किए हैं। बावजूद इसके यहां धड़ल्ले से कोरोना नियमों की अनदेखी की जा रही है। असल में मध्यप्रदेश के इंदौर में कोविड-19 के मामलों में कमी दर्ज किए जाने के बाद धीरे-धीरे प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है पर अब भी शादी समारोह के आयोजन पर पूरी तरह से रोक है। इस रोक के बाद भी शहर में बिना किसी डर के वैवाहिक आयोजन किए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने शहर के किशनगंज थाना इलाके में चल रहे एक वैवाहिक आयोजन में शुक्रवार (4 जून) की रात को छापा मारा।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस को सूचना मिली थी कि इंदौर के आउटर इलाके किशनगंज में बने रेड मिल मशाल होटल में एक शादी समारोह का आयोजन किया गया है। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि वर वधू स्टेज पर थे और रिश्तेदार बारी-बारी से आशीर्वाद दे रहे थे। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए आयोजन में 40-50 से अधिक लोग मौजूद थे। वहीं, होटल प्रबंधन की तरफ से भोजन के अलावा देर रात शराब भी परोसी जा रही थी। होटल का बार खुला हुआ था। ऐसे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल को सीज कर दिया और शादी के आयोजक और होटल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
किशनगंज थाना प्रभारी का बयान
इस पूरे मामले पर किशनगंज थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने कहा, ‘कोरोना संक्रमण काल में शहर में प्रशासन की तरफ से लागू कड़े प्रतिबंधों में थोड़ी राहत जरूर दी गई है, लेकिन कई तरह के प्रतिबंध अब भी जारी हैं। कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करते हुए कुछ लोगों ने एक होटल परिसर में वैवाहिक समारोह आयोजित किया था। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई और गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने होटल और बार को सील कर दिया और आबकारी की टीम ने मौके से मिली शराब जब्त कर ली।'
विज्ञापन
