फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Enraged husband seeing wife's objectionable condition with lover, killed both of them by hitting them with ax

MP News: पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत देख आगबबूला हुआ पति, दोनों की कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या

Mon, 07 Aug 2023 03:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 07 Aug 2023 03:06 PM IST
सार

निवाड़ी में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। दोनों को कुल्हाड़ी से मारने के बाद वह खुद थाने पहुंच गया।

विज्ञापन
Enraged husband seeing wife's objectionable condition with lover, killed both of them by hitting them with ax
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में अवैध संबंधों का खौफनाक अंत सामने आया है। एक पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देखा तो गुस्से में बेकाबू हो गया। उसने कुल्हाड़ी से पत्नी और प्रेमी की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार मामला निवाड़ी जिले के ग्राम कैना में देवराखेड़ा रोड का है। बताया गया कि रामगोपाल कुशवाहा अपने खेत पर झोपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ रहता था। इसी दौरान गांव का व्यक्ति घनश्याम रायकवार का वहां आना-जाना रहता था। घनश्याम और रामगोपाल की पत्नी के बीच अवैध संबंध हो गए थे। सोमवार को भी घनश्याम रामगोपाल की गैरमौजूदगी में खेत पर जा पहुंचा और उसकी पत्नी के साथ अंदर झोपड़ी में मौजूद था। इसी दौरान पति रामदयाल मौके पर पहुंचा और अपनी पत्नी को उसके साथ अवैध संबंध बनाते हुए देख लिया। उसने आवेश में आकर वहीं पड़ी कुल्हाड़ी से दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी। 
विज्ञापन


घटना के बाद रामगोपाल निवाड़ी थाने जा पहुंचा और पुलिस को हत्या की जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल पर जा पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी निवाड़ी अंकित जायसवाल ने बताया कि निवाड़ी के ग्राम कैना में आरोपी पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया है और स्वयं थाने पर पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed