फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Employment Day in Shivpuri: Prahlad Bharti said – We should not only be job makers but job creators

शिवपुरी में रोजगार दिवस: प्रहलाद भारती बोले- हम केवल नौकरी करने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बनें

Fri, 25 Feb 2022 08:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 25 Feb 2022 08:48 PM IST
सार

मानस भवन शिवपुरी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में चयनित हितग्राहियों को जन-प्रतिनिधियों द्वारा ऋण स्वीकृति-पत्र प्रदान किए गए। मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने संबोधित किया। 

विज्ञापन
Employment Day in Shivpuri: Prahlad Bharti said – We should not only be job makers but job creators
कार्यक्रम में चयनित हितग्राहियों को जन-प्रतिनिधियों द्वारा ऋण स्वीकृति-पत्र प्रदान किए गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम शहडोल जिला मुख्यालय से आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में नवउद्यमी सहित अनेक योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र वितरित कर लाभान्वित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद भी किया।
विज्ञापन


मानस भवन शिवपुरी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह सहित, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास एवं आवास, एमएसएमई विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारी तथा राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं हितग्राही उपस्थित थे। कार्यक्रम में चयनित हितग्राहियों को जन-प्रतिनिधियों द्वारा ऋण स्वीकृति-पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन


प्रहलाद भारती ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जो बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया करा रही हैं। उन्होंने कहा कि हम केवल नौकरी करने वाले नहीं बल्कि रोजगार स्थापित कर अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान करें। उन्होंने कहा कि आज के समय में कई अवसर हैं जिससे हम स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की डे-एनयूएलएम स्वरोजगार योजना के तहत 56 हितग्राहियों को 63 लाख रुपये, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 346 हितग्राहियों को 48 लाख रुपये, स्वसहायता समूह बैंक लिंकेज योजना के तहत 10 हितग्राहियों को 10 लाख रुपये, मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मुख्यमंत्री पथ विक्रेता योजना के तहत 240 हितग्राहियों को 24 लाख रुपये, समूह बैंक लिंकेज योजना (नगद साख सीमा) के तहत 150 हितग्राहियों को 3 करोड़ रुपये, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत 10 हितग्राहियों को 95.75 लाख रुपये, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 10 हितग्राहियों को 36 लाख 70 हजार रुपये, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत 02 हितग्राहियों को 15 लाख रुपये, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 2215 हितग्राहियों को 1500 लाख रुपये, जिला हाथकरघा कार्यालय की बुनकर मुद्रा योजना के तहत 03 हितग्राहियों को डेढ़ लाख रुपये, पशुपालन विभाग की पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 50 हितग्राहियों को 35 लाख रुपये की स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही रोजगार विभाग द्वारा 330 ऑफर लेटर का वितरण भी किया गया।


कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों सहित सभी हितग्राहियों को 1 से 5 मार्च तक चलाए जा रहे अभियान में वृक्षारोपण करने, वायुदूत ऐप पर पंजीयन करने और ऊर्जा संरक्षण की शपथ ली गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed