{"_id":"6232cf23184f0b5fe23fdc13","slug":"employees-became-colorless-2nd-installment-of-arrears-not-paid-in-mp-bills-stuck-due-to-ifmis-portal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में कर्मचारियों की होली का फीका रंग: IFMIS पोर्टल ने अटकाए बिल तो नहीं मिली एरियर की दूसरी किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में कर्मचारियों की होली का फीका रंग: IFMIS पोर्टल ने अटकाए बिल तो नहीं मिली एरियर की दूसरी किस्त
Thu, 17 Mar 2022 11:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:55 AM IST
सार
मध्य प्रदेश में वेतन वृद्धि एरियर की दूसरी किस्त का भुगतान आईएफएमआईएस पोर्टल से बिल जेनेरेट न हो पाने के चलते अटक गया है, जिसके चलते कर्मचारियों की होली बेरंग रहेगी।
विज्ञापन
एमपी के कर्मचारियों के एरियर की दूसरी किस्त का भुगतान अटका।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की होली इस बार फीकी रहेगी। प्रदेश में किसी भी विभाग के कर्मचारी को एरियर की दूसरी किस्त का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। सरकार ने कर्मचारियों की रोकी गई वेतन वृद्धि जारी कर उसका एरियर दो किस्तों में देने का आदेश जारी किया था, जिसकी पहली किस्त का भुगतान कर्मचारियों को अक्टूबर माह में किया गया था, वहीं दूसरी किस्त का भुगतान मार्च में होना था। लेकिन अब तक किसी भी विभाग के कर्मचारियों को एरियर की दूसरी किस्त का भुगतान नहीं किया गया है।
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओ.पी कटियार एवं महामंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि अनेक विभागों में बजट की कमी हो गई है, जिससे वेतन के लाले पड़ गए हैं। ऐसे में वेतन वृद्धि की दूसरी किस्त का एरियर नहीं मिल पा रहा है, इसके साथ ही आईएफएमआईएस पोर्टल पर एरियर के बिल भी जनरेट नहीं हो रहे हैं। ऐसे में रंगों का त्यौहार होली कर्मचारियों के लिए आर्थिक तंगी के चलते बेरंग रहेगा। ओ.पी कटियार एवं महामंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा ने संचालक कोष एवं लेखा से मिलकर बिल जनरेट करने की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।