फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Emotional appeal of children from Datia to CM Shivraj water gets filled in hut get our house built

सुन लो सरकार! दतिया से बच्चों की CM शिवराज से भावुक अपील, कहा- झोपड़ी में पानी भर जाता है, हमारा घर बनवा दीजिए

Tue, 04 Jul 2023 05:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Jul 2023 05:45 PM IST
सार

Emotional Appeal of Children From Datia To CM Shivraj: मध्यप्रदेश में दतिया जिले के इंदरगढ़ में एक बेदह गरीब समुदाय है, जो लोहपीटा समाज के नाम से जाना जाता है। झोपड़ियों में ये जीवन-यापन करते हैं। अभी तक प्रशासन का इनकी तरफ कोई ध्यान नहीं गया। मगर बारिश में इस समाज की एक मासूम छोटी सी बेटी ने सीएम शिवराज से भावुक अपील की है।

विज्ञापन
Emotional appeal of children from Datia to CM Shivraj water gets filled in hut get our house built
बच्चों की CM शिवराज से भावुक अपील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दतिया जिला मुख्यालय के इंदरगढ़ कस्बे में निवासरत छोटे बच्चों ने सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से एक भावुक अपील की है। यह भावुक अपील किसी वस्तु के लिए नहीं, बल्कि आशियाने के लिए की गई है। क्योंकि इंदरगढ़ में लोहपीटा जाति के बच्चों ने यह अपील करते हुए शिवराज सिंह चौहान से घर दिए जाने की मांग की है। क्योंकि इस बारिश के मौसम में उनकी झोपड़ी अक्सर पानी में डूब जाती है और वह बीमार होने के साथ-साथ उन्हें जहरीले जानवरों से खतरा बना रहता है, जिससे उनकी स्थिति बेहद दयनीय हैं और खराब है।

विज्ञापन


दरअसल, कुछ रोज पहले प्री मानसून और विपरजॉय के असर से इंदरगढ़ कस्बे में हुई भीषण बारिश से उनकी झोपड़ी पानी में डूब गई थी और वह काफी परेशान हो गए थे, जिससे परेशान होकर लोहपीटा जाति के बच्चों ने शिवराज सिंह चौहान से घर की मांग कर डाली। मांग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज से वायरल हुआ और मुख्यमंत्री एवं दतिया जिले के प्रभारी मंत्री तक जा पहुंचा।
विज्ञापन




वीडियो वायरल होने के बाद दतिया पहुंचे जिला के प्रभारी मंत्री सुरेश धाकड़ घर दिलाने की मांग करने बाली बच्ची से इंदरगढ़ कस्बे में उसकी झोपड़ी में मिले। बच्चियों से मुलाकात कर अधिकारियों को पक्का आवास दिलाने जाने के निर्देश प्रभारी मंत्री ने दिए हैं। दरअसल, इंदरगढ़ में भारी बारिश में झोपड़ी में पानी भर जाने के कारण दुखी मन से एक वीडियो वायरल बच्चियों ने किया था, जिसे देख कर प्रभारी मंत्री ने बच्चियों की समस्या को देखते हुए उनसे मिलने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने वादे के अनुसार, इंदरगढ़ के वार्ड क्रमांक पांच में झोपड़ी बनाकर रह रहे लोहपीटा परिवार की बच्चियों के बीच पहुंचे और नन्दनी से मुलाकात की। माला पहनाकर बच्ची का स्वागत किया। बच्ची से मुलाकात कर प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को नौ दिन के अंदर लोहपीटा बच्चियों को पक्के घर की कार्रवाई कर आवास दिए जाने का निर्देश दिया है। इससे खुश होकर बच्चियों और परिजनों ने आभार प्रकट किया है। इससे पहले प्रभारी मंत्री दतिया पहुंचकर पीताम्बरा मंदिर में पूजा अर्चना किए और वनखण्डेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed