फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   emergency landing of Air India flight from Bhopal to Hyderabad at Raja Bhoj Airport due to technical problem

भोपाल से हैदराबाद जा रही एयर इंडिया के विमान में तकनीकी समस्या, राजा भोज एयरपोर्ट पर हुई आपात लैंडिंग

Mon, 22 Jun 2020 09:39 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 22 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
emergency landing of Air India flight from Bhopal to Hyderabad at Raja Bhoj Airport due to technical problem
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

भोपाल से हैदराबाद जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में तकनीकी समस्या आने के चलते राजा भोज एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। यह विमान सोमवार की शाम छह बजकर 40 मिनट पर राजा भोज एयरपोर्ट से रवाना हुआ था। जानकारी के अनुसार उड़ान भरते ही पायलट को तकनीकी समस्या महसूस हुई थी, जिसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) से बात कर आपात लैंडिंग की। 

विज्ञापन


इस दौरान यह उड़ान यहां दो घंटे होल्ड पर रही। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया के इंजीनियरों ने विमान में आई तकनीकी समस्या को सुधार लिया है। अब यह विमान रात नौ बजकर 15 मिनट पर हैदराबाद के लिए रवाना होगा। बता दें कि एयर इंडिया ने भोपाल से हैदराबाद के लिए आज से ही उड़ान सेवा शुरू की थी। एयर इंडिया की यह उड़ान मुंबई से भोपाल और भोपाल से हैदराबाद होते हुए वापस मुंबई तक सफर तय करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed