{"_id":"6512e4a07fd03e51960658f0","slug":"electric-wire-passing-over-anganwadi-center-in-singrauli-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुन लो सरकार! यहां दांव पर नौनिहालों की जिंदगी, ऊपर से गुजर रही 'मौत' और नीचे 'देश का भविष्य'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुन लो सरकार! यहां दांव पर नौनिहालों की जिंदगी, ऊपर से गुजर रही 'मौत' और नीचे 'देश का भविष्य'
Tue, 26 Sep 2023 07:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 26 Sep 2023 07:33 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक आंगनबाड़ी केंद्र में नौनिहालों की जिंदगी दांव पर लगी हुई है। ऊपर से 'मौत' गुजर रही है और नीचे नौनिहाल पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
ऊपर से गुजर रही 'मौत' और नीचे 'देश का भविष्य'
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के उर्जा धानी सिंगरौली में नैनिहालों के ऊपर मौत मंडरा रही है, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसे विभाग की लापरवाही कहें या जिम्मेदारों की उदासीनता, लेकिन बात सोलह आने सच है। सिंगरौली में कई आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालय ऐसे हैं, जिनके ऊपर मौत मडंरा रही है। यहां बच्चों का जीवन खतरे में बना रहता है।
विज्ञापन
विभागीय जिम्मेदार भी इस समस्या का ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिले में कई आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालय ऐसे हैं, जिनके ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं। अब ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि, विभागीय अधिकारी अपने बचाव में समस्या का निदान करवाने की बात कर रहे हैं। लेकिन समस्या से निजात कब मिलेगी, यह कहने और बताने वाला कोई नहीं।
विज्ञापन
ऐसे ही नैनिहालों के ऊपर से मौत मंडराने वाली आंगनबाड़ी केंद्र का जायदा लेने के लिए अमर उजाला की टीम तेलगवां गांव मे पहुंची, जहां आंगनबाड़ी केंद्र के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र में 40 बच्चें दर्ज हैं, लेकिन मौके पर दो ही बच्चे मिले। केंद्र में आंगनबाड़ी तो नहीं मिली, आंगनबाड़ी सहायिका मिली, तो कुछ कहने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण एनटीपीसी के सीएसआर मद से कराया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र का भवन बनने से पहले से ही हाईटेंशन तार था, लेकिन जिम्मेदारों ने उसे अनदेखी कर उसी तार के नीचे भवन बना दिया। अब उसी भवन में नैनिहालों की शिक्षा-दीक्षा होती है। अब ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि छोटे-छोटे नौनिहालों को जान जोखिम में डालकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। लेकिन जिले के जिम्मेदार अधिकारी बेखबर हैं।
