फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   earthquake seoni late night tremors felt people flee from their homes at midnight national centre for seismology

मध्यप्रदेश: सिवनी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, आधी रात को घरों से भागे लोग

Sun, 22 Nov 2020 10:03 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 22 Nov 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
earthquake seoni late night tremors felt people flee from their homes at midnight national centre for seismology
भूकंप (फाइल फोटो) - फोटो : AMAR UJALA

मध्यप्रदेश के सिवनी में 21-22 नवंबर की दरमियानी रात करीब पौने दो बजे मुख्यालय सहित आसपास के गांव में तीव्र भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके कारण लोगों की नींद टूट गई। घर हिलता देख गहरी नींद में सो रहे लोग जागे और अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि कड़ाके की ठंड ने उन्हें वापस अपने घर लौटने को मजबूर कर दिया। भूकंप का झटका पहले आए झटकों की तुलना में काफी तेज था और इसे अधिक समय तक महसूस किया गया।

विज्ञापन


गनीमत यह रही कि इस भूकंप से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। भूकंप के डर ने लोगों का दोबारा सोना मुश्किल कर दिया। नेशनल सेंटर फार सिस्मोलॉजी के अनुसार सिवनी में 22 नवंबर को 1.45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है।
विज्ञापन



लोगों ने लगभग 15 सेकेंड तक धरती हिलने और भूंकप के झटकों को महसूस किया। शहर के सभी क्षेत्रों में इसे महसूस किया गया। इससे पहले सिवनी में 31 अक्तूबर को दिन में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 और 3.5 थी। 27 अक्तूबर को भी भूकंप आया था। तब इसकी तीव्रता 3.3 दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed