{"_id":"615a97258ebc3e62494aaf82","slug":"earthquake-occurs-in-seoni-madhyapradesh-incident-happened-third-time-in-a-row","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: सिवनी जिले में फिर से कांपी धरती , रिक्टर स्केल पर 3.7 आंकी गई भूकंप की तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: सिवनी जिले में फिर से कांपी धरती , रिक्टर स्केल पर 3.7 आंकी गई भूकंप की तीव्रता
Mon, 04 Oct 2021 11:38 AM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:38 AM IST
सार
बीते 21 सितंबर को जिले में 2.1, 1 अक्तूबर को 3.6 तीव्रता के भूकंपीय झटके महसूस किए गए थे। पिछले साल नवंबर में भी यहां भूकंप आया था जिससे लोगों में खौफ फैल गया था।
विज्ञापन
रिक्टर स्केल पर 3.7 आंकी गई भूकंप की तीव्रता।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सिवनी में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुबह 7 बजकर 49 मिनट पर यह घटना घटी। यह झटके चार दिन पहले शुक्रवार को आए भूकंप से ज्यादा तीव्र थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई है। बीते 14 दिनों में यह तीसरा मौका है जब लोगों ने धरती कंपन को महसूस किया। राहत की बात यह है कि इसमें कोई भी नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
बीते 21 सितंबर को जिले में 2.1, 1 अक्तूबर को 3.6 तीव्रता के भूकंपीय झटके महसूस किए गए थे। पिछले साल नवंबर में भी यहां भूकंप आया था जिससे लोगों में खौफ फैल गया था।
विज्ञापन
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने अपने ट्वीट में बताया कि आज सुबह 7 बजकर 49 मिनट पर 31.95 डिग्री अक्षांश , 79.56 डिग्री पूर्वी देशांतर पर मध्यप्रदेश के सिवनी में 3.7 रिक्टर स्केल के भूकंप के झटके महसूस किए गए । भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किमी की गहराई में था। इस क्षेत्र में जमीन के अंदर बड़ी मात्रा में चूना पत्थर की चट्टाने हैं । इसी कारण ज्यादा बारिश होने पर यह झटके महसूस किए जाते हैं।
विज्ञापन
