फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Singrauli Earthquake News: 3.1 Magnitude Earthquake Hits Singrauli District, People Come Out Of Their Homes

Earthquake: सिंगरौली जिले में 3.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Fri, 15 Mar 2024 03:25 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सिंगरौली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सिंगरौली Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 15 Mar 2024 03:25 PM IST
सार

Singrauli Earthquake Today : सिंगरौली जिले में शुक्रवार को दोपहर में आए भूकंप से लोग घरों से भाग निकले थे। वहीं मौसम विभाग ने रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी है। फिलहाल इस भूकंप के झटकों में किसी तरह की कोई हानि की कोई सूचना नहीं मिली है

विज्ञापन
Singrauli Earthquake News: 3.1 Magnitude Earthquake Hits Singrauli District, People Come Out Of Their Homes
सिंगरौली में भूकंप के झटके मदसूस किए गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 48 मिनट पर भूकंप के झटकों ने ऊर्जाधानी सिंगरौली को हिला कर रख दिया। बताया जा रहा है शुक्रवार को दोपहर में आए भूकंप से लोग घरों से भाग निकले थे। वहीं मौसम विभाग ने रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी है। फिलहाल इस भूकंप के झटकों में किसी तरह की कोई हानि की कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन भूकंप के झटकों ने ऊर्जाधानी सिंगरौली जिले में रहने वाले आम जनमानस को भयभीत कर दिया है। 
विज्ञापन


बताते चलें कि सिंगरौली जिले में कोल ब्लॉक व पावर प्लांट की वजह से यहां की धरती हर रोज ही कांपती है, लेकिन मार्च में उर्जाधानी सिंगरौली जिले में भूकंप के झटके से धरती हिल गई है। हालांकि भूकंप की तीव्रता काफी कम थी। इसलिए जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप की घटना के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। लोगों ने बताया कि उन्हें कुछ देर के लिए ऐसा लगा कि मानो धरती हिल रही है। कंपन की घटना महसूस होने के बाद कई लोग घरों से बाहर आ गए थे, जबकि मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed