{"_id":"6537fc93c1524dfba500fe95","slug":"dussehra-2023-devotees-came-out-of-the-burning-furnace-in-nalchha-mata-temple-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dussehra 2023: नालछा माता मंदिर में आस्था का अजब खेल, जयकारे लगाते हुए दहकती चूल से निकले भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dussehra 2023: नालछा माता मंदिर में आस्था का अजब खेल, जयकारे लगाते हुए दहकती चूल से निकले भक्त
Tue, 24 Oct 2023 11:01 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:01 PM IST
सार
मंदसौर शहर की आस्था की केंद्र मां नालछा माता मंदिर से मंगलवार शाम को वाड़ी यात्रा निकाली गई। करीब 12 फीट लंबी चूल जलाई गई। यहां पर सैकड़ों भक्त दहकते अंगारों पर से नंगे पैर निकले।
विज्ञापन
चूल पर से निकलते भक्त।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मंदसौर के नालछा माता मंदिर में दशहरा पर्व पर शाम को मंदिर से वाड़ी विसर्जन का आयोजन किया गया। वाड़ी विसर्जन के पूर्व चूल का आयोजन हुआ, जिसमें कई भक्त माता के जयकारे लगाते हुए दहकते अंगारों के बीच से गुजरे।
मंदसौर शहर की आस्था की केंद्र मां नालछा माता मंदिर से मंगलवार शाम को वाड़ी यात्रा निकाली गई। उसमें शामिल भक्त ढोल-धमाकों के साथ माता के जयकारे लगाते हुए मंदिर परिसर में ही चूल स्थल पर पहुंचे। करीब 12 फीट लंबी चूल जलाई गई। यहां पर एक-एक कर भक्तों ने दहकते अंगारों पर से निकलना शुरू किया। भक्तों की आस्था के आगे धधकते अंगारे भी मानो नतमस्तक हो रहे थे। चलती चूल पर घी डालकर बार-बार प्रज्ज्वलित किया जा रहा था। करीब आधे घंटे तक भक्तजन हंसते-हंसते चूल से निकलते रहे। उपस्थित भक्तों ने माता के जयकारे लगाकर वातावरण को धर्ममय कर दिया। आयोजन के दौरान मेडिकल स्टाफ सहित सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी मौजूद था।